एक और शराब समूह को मिला ठेकेदार, सरकार ने दी राहत, अब इतने फीसदी बिलो टेंडर भी होंगे स्वीकार

सरकार ने पैर पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। शराब समूहों को ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। अब तक तीन चरण के ईटेंडर में सिर्फ 8 शराब समूह को ही ठेकेदा मिल पाए हैं। रीवा में अभी 19 समूहों के लिए ठेकेदार की तलाश जारी है। ऐसे में इन शराब दुकानों को ठेके पर देने के लिए सरकार ने वार्षिक मूल्य से 8 फीसदी तक बिलो में रेट स्वीकार करने का फैसला लिया है। तीसरे चरण में तीन फीसदी बिलो का रेट एसेप्ट किया गया है। बरौली समूह का टेंडर हो गया है।

एक और शराब समूह को मिला ठेकेदार, सरकार ने दी राहत, अब इतने फीसदी बिलो टेंडर भी होंगे स्वीकार
file photo

रीवा। ज्ञात हो कि रीवा जिला में इस मर्तबा शराब दुकानों के लिए ठेकेदार ही नहीं मिल रहे हैं। वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक मूल्य में शासन ने 15 फीसदी की वृद्धि कर दी थी। यही वजह है कि ठेकेदार शराब दुकान लेने सामने नहीं आए। नवीनीकरण और लॉटरी में ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में जिला आबकारी विभाग को ईटेंडर प्रक्रिया अपनानी पड़ी। पहले चरण में तो एक भी ठेकेदारों ने टेंडर नहीं डाला था। दूसरे में 23 टेंडर पड़े और 7 समूह उठ गईं। अब तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को ईटेंडर खोला गया। इसमें सिर्फ एक टेंडर डाला गया था। वह भी वार्षिक मूल्य से 5 फीसदी कम पर डाली गई थी। इस दर पर जिला समिति ने स्वीकार कर लिया है। बरौली शराब समूह का फाइनल कर दिया गया है। अब अगला ईटेंडर 19 मार्च को खोला जाएगा। 16 मार्च से ईटेंडर का फार्म मिलना और भरना शुरू हो जाएगा। 19 मार्च को आनलाइन ईटेंडर खोला जाएगा।
------------
अब 8 फीसदी बिला डाल सकेंगे रेट
शासन ने आबकारी ठेकेदारों को राहत देना शुरू कर दिया है। शराब दुकानों का टेंडर नहीं हो पा रहा है। यह देखकर सरकार ने थोड़ी थोड़ी राहत देनी शुरू कर दी है। 15 मार्च को खोले गए टेंडर में 5 फीसदी बिलो तक दर स्वीकार कर लिया गया। अब अगले टेंडर में निर्धारित वार्षिक मूल्य से 8 फीसदी तक दर स्वीकार की जा सकेगी। 8 फीसदी बिलो तक ठैकेदार रेट डाल सकेंगे।
अब इतनी शराब समूह शेष बची हैं
शराब समूह       आरक्षित मूल्य
पीटीएस             280424380
समान नाका       307254447
झिरिया समूह    231115501
सिरमौर चौराहा    211604312
सेमरिया समूह    175090058
मऊगंज समूह      213405503
अमहिया समूह    168934999
मनगवां समूह    194956179
हनुमना समूह    146931716
बैकुंठपुर समूह    167382211
गुढ़ समूह           121440000
सिरमौर समूह     146206175
गोविंदगढ़ समूह    123457958
छिजवार समूह    110688824
चाकघाट समूह     60751622
नईगढ़ी समूह      103839744
मनिकवार समूह    82169342
डभौरा समूह        66585000
त्योंथर समूह        36418671