मातृशक्ति ने दिखाया दम, शहर में भव्य शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई, हुआ वीर नारियों का सम्मान
मातृशक्तियों ने गुरुवार को रीवा में भव्य शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया। सैकड़ों माताएं और युवतियां इस सम्मान यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा विवेकानंद पार्क से शुरू होकर जीडीसी तक निकाली गई। जीडीसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों और वीर नारियों का सम्मान किया गया।
विवेकानंद पार्क से जीडीसी तक निकाली गई यात्रा, जगह जगह किया गया अभिनंदन
रीवा। शौर्य सम्मान यात्रा का रीवा में भव्य आयोजन किया गया। शाम को विवेकानंद पार्क से शिल्पी प्लाजा कोठी कम्पाउंड से होते हुए कन्या महाविद्यालय तक यात्रा निकाली गई। इसके बाद शहीद सैनिकों की 12 वीर नारियों और पूर्व सैनिकोकं का सम्मान किया गया। भारत माता की आरती उतारी गई। प्रबोधन भी हुआ। रीवा जिला के शहीद सैनिकों के परिवार से माता पिता, पत्नी और भाइयों ने सम्मान ग्रहण किया। इस यात्रा में शामिल नागरिक इस दौरान भावुक हो गए। शहीदों में अवध सिंह तोमर, राम सजीवन जायसवाल, कालू प्रसाद पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, मेजर कमलेश पाठक, मेजर आशीष दुबे, प्राणनाथ तिवारी, सुभाष कुमार त्रिपाठी, रविन्द्र कुमार मिश्रा, सुधाकर सिंह, रामचरण द्विवेदी, वीर चक्र से सम्मानित शहीद दीप सिंह, रघुनाथ सिंह का आयोजन समिति ने सम्मान किया। शहीद सुधाकर सिंह की पत्नी ने अपने संस्मरण सुनाए कि वह किस प्रकार से कन्या महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी तभी उनके पति ने अपनी गर्दन कटा दी। कार्यक्रम में रीवा जिले की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों और संस्थाओं से जुड़ी नारी शक्तियां सहभागी बनीं। यात्रा का रीवावासियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस शौर्य सम्मान यात्रा में सम्मलित होकर भारतीय सेना की वीरता के प्रति नागरिकों ने अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम में अध्यक्षता मेजर विभाग श्रीवास्तव प्राचार्य कन्या महाविद्यालय रीवा ने किया। उन्होंने देश के लिए सबसे अधिक सेना के जवान देने वाले रीवा जिले को धन्यवाद दिया। सेना में महिलाओं की सफल भागीदारी के लिए वर्तमान नेतृत्व की सफल भागीदारी के लिए वर्तमान नेतृत्व की प्रशंसा की। मुख्य वक्ता विद्यार्थी परिषद प्रांत छात्रा प्रमुख वसुंधरा सिंह ने बताया कि सेना ने हमेशा पराक्रम दिखाया है। वर्तमान नेतृत्व ने सैन्य हथियारों की जो सुविधा बढ़ाई उसने सारी दुनिया को आत्म निर्भर भारत की पहचान करा दी है। कार्यक्रम का संयोजक डॉ मीनाक्षी ने किया। संचालन मुक्ता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में विवि के कुलसचिव सुरेन्द्र सिंह, आयुर्वेद कॉलेज के प्रोफेसर डॉ नारायण तिवारी, आबकारी अधिकारी सूरज नारायण, लॉ कालेज के योगेन्द्र तिवारी, विद्या भारती के रवि प्रकाश, विश्व हिंदू परिषद के प्रीति मिश्रा, दिव्यांशु समाजसेवी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।