कलेक्ट्रेट के बाहर किसान यूनियन का हंगामा, आधी सड़क पर खुद बैठ गए और आधी में खड़ा कर दिए ट्रैक्टर

63 किसानों की धान खरीदी का भुगतान नहीं होने से नाराज किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा कर दिया। चकाजाम कर दिया। आधी सड़क पर खुद बैठ गए और आधी सड़क पर ट्रैक्टर लगा दिए। काफी देर तक हंगामा मचा रहा। मौके पर पुलिस ने भी मोर्चा सम्हाल लिया था। चकाजाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। कई बसें भी फंसी थी। लोगों का चकाजाम से काफी परेशानी हुई। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का अश्वासन दिया। तब भारतीय किसान यूनियन ने चकाजाम समाप्त किया।

कलेक्ट्रेट के बाहर किसान यूनियन का हंगामा, आधी सड़क पर खुद बैठ गए और आधी में खड़ा कर दिए ट्रैक्टर
किसान यूनियन का प्रदर्शन और चक्काजाम

आधे घंटे से अधिक चला चकाजाम, सड़क पर लग गई थी वाहनों की लंबी लाइन

लोगों को अच्छी खासी परेशानी उठानी पड़ी, मौके पर पुलिस भी तैनात रही

रीवा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट के सामने चकाजाम कर दिया। किसानों के धान की राशि का भुगतान नहीं होने से किसानों ने जमकर हंगामा मचाया। कलेक्ट्रेट के गेट के सामने ही आधी सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर दिए। वहीं आधी सड़क पर खुद धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक हंगामा मचा रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर समझाइश दी। जल्द से जल्द किसानों की राशि के भुगतान की बात कही। इसके बाद ही चकाजाम खत्म किया गया। इस चकाजाम से लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। कई बस, आटो, चार पहिया वाहन गर्मी में जाम में फंसे हुए थे। जाम के कारण स्कूली बच्चें भी फंस गए थे। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद ही जब जाम खोला गया तब लोगों केा भी राहत मिली। 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आंदोलनकारियों का कहना है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी केन्द्र बीड़ा क्रमांक 2 में 63 किसानो की धान की करीब 5077 क्विंटल धान खरीदी गई थी। यह धान करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपए की थी। इस खरीदी गई धान का अब तक किसानों को भुगतान नहीं हुआ । इसमें कई गांव के किसान प्रभावित हुए हैं। चचाई, चौरा , कुम्हरा, बीड़ा, हिनौता, कठार, रंगौली, चौरा, झलवार, पोड़ी, हिनौता, नंदनीपुर, कटकी, सांव, हर्दी , रहट सहित अन्य गांव के किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों के खरीदी में नियमितता और भ्रष्टाचार किया गया। इसकी सजा अब किसानों को मिल रही है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने किसानों की राशि का अविलंब भुगतान किया जाने और गड़बड़ी करने वालें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। समझाइश दी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसान यूनियन ने जाम खोला। 

इसके पहले करहिया मंडी के सामने लगाया था जाम

किसानों के राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर 15 दिन पहले भी किसान यूनियन ने ही करहिया मंडी के सामने भी प्रदर्शन और चकाजाम किया था। प्रशासन ने तब भी किसानों की राशि का भुगतान किए जाने की मांग की थी। इसके बाद भी जब भुगतान नहीं किया गया तो फिर से कलेक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन और चकाजाम कर दिया गया।