कलेक्टर ने बाबुओं की हिला दी कुर्सी, 16 इधर से उधर हुए, कलेक्ट्रेट से भी हटाए गए
सभी विभागों में ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। ऐसे में राजस्व विभाग कैसे पीछे रह सकता था। कलेक्टर ने कार्यालयों में जमें बाबुओं की कुर्सी भी हिला दी। राजस्व कार्यालयों और कलेक्ट्रेट में सालों से जमें बाबुओं को तबादला कर दिया। इस जद में 16 बाबू और तीन लिपिक, एक खंड लेखक आए हैं। इन सभी को हटा दिया गया है। इन्हें दो सप्ताह में नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर कार्यालय से हटाए दो लिपिक, तहसील हुजूर से भी एक का हुआ स्थानांतरण
रीवा। मप्र शासन के सरकारी विभागों का स्थानांतरण का सीजन चल रहा है। पूरे प्रदेश में कर्मचारी मनपसंद जगहों पर पदस्थापना ले रहे हैं। कईयों को इसी फेर में प्रशासन और शासन भी हटा रहा है। इसमें लंबे समय से एक ही जगह पर जमें अधिकारियों, कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। इस जद में रीवा राजस्व विभाग के लिपिक भी आए। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद राजस्व विभाग में पदस्थ 16 लिखिक, 3 भृत्य और एक खंड लेखक का स्थानांतरण किया गया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। इन सभी को दो सप्ताह के अंदर नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। लिपिकों के स्थानांतरण आदेश से हड़कंप मच गया है।
किसकी कहां हुई नवीन पदस्थापना
कलेक्टर ने कुल 20 कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसमें लिपिक रीता पटेल का स्थानांतरण मनगवां से कलेक्ट्रेट कार्यालय रीवा, श्रीधर मिश्रा का स्थानांतरण गुढ़ से कलेक्ट्रेट कार्यालय रीवा, तुलसी ङ्क्षसह का सेमरिया से कार्यालय कलेक्ट्रेट, सुहल अंसारी का त्योंथर से मनगवां, अनुज सिंह का सिरमौर से कार्यालय कलेक्ट्रेट, अभिषेक अवस्थी का मनगवां से रायपुर कर्चुलियान, यश सक्सेा का त्योंथर से जवा, रामफल कोल का मनगवां से सिरमौर, आशुतोष अग्निहोत्री का जवा से गुढ़, राकेश कुमार तिवारी का कार्यालय कलेक्ट्रेट रीवा से सेमरिया, अनुश्री मिश्रा का कार्यालय कलेक्ट्रेट से मनगवां, नृपेन्द्र तिवारी का त्योंथर से हुजूर, मनीष अवस्थी का तहसील हुजूर से त्योंथर, अजय भास्कर का एसडीएम कार्यालय जवा से एसडीएम कार्याय रायपुर कर्चुलियान, रविकांत तिवारी का गुढ़ से हुजूर और हरिमित्र मिश्रा का सिरमौर से अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रायपुर कर्चुलियान किया गया है। इसी तरह खंडे लेखक अनिल मिश्रा का रायपुर कर्चुलियान से मनगवां और भृत्य में रजनीश श्रीवास्तव का सिरमौर से कार्यालय कलेक्ट्रेट, रवि कुमार त्रिपाठी का सिरमौर से गुढ़, भाग्य पाण्डेय का गुढ़ से कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थानांतरण किया गया है।