मप्र के इस जिले में मिला देश का सबसे गरीब आदमी, आमदनी जान कर हैरान रह जाएंगे, प्रशासन ने दिया सर्टिफिकेट

देश का सबसे गरीब आदमी मप्र में मिला है। प्रशासन ने उस व्यक्ति को सबसे गरीब आदमी और आय वाले व्यक्ति का सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया है। आय इतनी कम है तो वह अपने परिवार का भरण पोषण भी नहीं कर सकता। सरकार के प्रति व्यक्ति आए के दावों को भी संबधित व्यक्ति की आय ठेंगा दिखा रही है। प्रशासन से जारी सर्टिफिकेट ने अब बवाल मचा दिया है। कांग्रेस भी भाजपा सरकार की जमकर किरकिरी कर रही है।

मप्र के इस जिले में मिला देश का सबसे गरीब आदमी, आमदनी जान कर हैरान रह जाएंगे, प्रशासन ने दिया सर्टिफिकेट

सतना जिला का सामने आया मामला, तहसीलदार ने जारी कर दिया 3 रुपए वार्षिक आय का प्रमाण पत्र

Satna. मप्र अजब है, मप्र गजब है। यह सिर्फ पंच लाइन नहीं रह गई है। इसे यहां के अधिकारियों ने चरितार्थ भी कर दिया है। सतना जिला के कोठी तहसीलदार ने एक आय प्रमाण पत्र जारी किया है। यह आय प्रमाण पत्र सिर्फ 3 रुपए वार्षिक का जारी किया गया है। प्रमाण पत्र 22 जुलाई 2025 को रामस्वरूप पिता श्याम लाल तिनवासी नायगाव तहसील कोठी के  नाम से जारी किया गया है। अब यही सर्टिफिकेट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। इस सर्टिफिकेट को अब कांग्रेस ने भी मुद्दा बना लिया है। भाजपा पर कटाक्ष कर रही है। हालांकि सूत्रों की मानें तो जैसे ही इस गलती की जानकारी तहसीलदार सौरभ द्विवेदी को हुई। उन्होंने इसमें सुधार करा दिया है। नया आय प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है। विडंबना तो यह है कि अब सारा काम प्राइवेट सेक्टर कर रही हैं। लोग इसके लिए शुल्क भी अदा कर रहे हैं। इसके बाद भी इस तरह की गलतियां समझ से परे हैं। रुपए देने के बाद भी कोई काम मप्र सरकार में सही नहीं हो रहा है।

 

कांग्रेस ने कहा मोहनराज में मिला सबसे गरीब आदमी

अब कांग्रेस इस मामले में हमलावर हो गई है। सोशल मीडिया में सर्टिफिकेट के साथ कांग्रेस ने पोस्ट किया है। पोस्ट में लिखा है कि मोहन राज में मिला भारत का सबसे गरीब आदमी। सतना जिले में एक आय प्रमाण पत्र जारी हुआ। सालाना आमदनी केवल 3 रुपए बताई गई है। कांग्रेस ने लिखा..

है ना चौंकाने वाली बात।

जनता को गरीब बनाने का मिशन, क्योंकि अब कुर्सी ही खा रही कमीशन।