BEO ने 18 प्राचार्यों को सिखाया सबक, दिखाया आइना, नोटिस किया जारी
बीईओ ने एक साथ रीवा के 18 प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। सभी प्राचार्यों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब नहीं देने पर एक तरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। सभी दिग्गज प्राचार्यों को बीईओ ने आइना दिखाया है। पूर्व सीईओ आरएल दीपांकर, मार्तंड स्कूल क्रमांक 2 के प्राचार्य प्रदीप सिंह को भी नहीं छोड़ा।

रीवा। विवादित विकासखंड शिक्षा अधिकारी रीवा आकांक्षा सोनी ने एक साथ 18 प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस संस्था स्तर पर पौधरोपण में खराब प्रदर्शन और जानकारी ईको क्लब पोर्टल पर अपलोड नहीं कराए जाने पर जारी की गई है। नोटिस में सभी प्राचार्यों को कहा गया है कि पौधरोपण कराए जाने एवं ईको क्लब पोर्ट पर अलोड कराने के लिए कई मर्तबा विभिन्न माध्यमों से बार बार निर्देश जार किए गए इसके बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। विद्यालय में पौधरोपण की स्थिति काफी न्यून है। कर्य के प्रति उदासीनता को लेकर ही नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कहा गया है कि छात्र संख्या के हिसाब से पौधरोपण कराया जाए और जानकारी पोर्टल पर फीड कराई जाए। पौरोपण और पोर्टल में फीडिंग को लेकर पालन प्रतिवेदन मांगा गया है। साथ ही इस लापरवाही पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर मांगा गया है।
इन प्राचार्यों को जारी किया गया है नोटिस
बीईओ ने मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 3 रामलल्लू दीपांकर, मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 2 प्रदीप सिंह, खैरा चोरहटा प्राचार्य बृज बिहारी मिश्रा, भोलगढ़ प्राचार्य बीके शुक्ला, भुंडहा प्राचार्य प्रवीण कुमारी शुक्ला, करहिया नंबर 1 राजकुमार पाण्डेय, चोरहटा प्राचार्य श्रीमती मधु सिंह, रुपौली प्राचार्य आरजे चतुर्वेदी, गवर्नमेंट स्कूल क्रमांक 2 राजेन्द्र मिश्रा, अजगरहा प्राचार्य राजेन्द्र सिंह, दादर स्कूल प्राचार्य राकेश द्विवेदी, रहट प्राचार्य गिरीश मिश्रा, तमरा प्राचार्य प्रमोद सिंह, निपनिया प्राचार्य अनिरुद्ध सोकत, कन्या घोघर प्राचार्य फैज मोइन सिद्दकी, भटलो प्राचार्य पीताम्बर पाण्डेय, पाण्डेनटोला प्राचार्य विजयपाल सिंह, डिहिया प्राचार्य बीके पाठक को नोटिस जारी किया है।