मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सुसर का हुआ निधन, सुल्तानपुर में ही अंतिम सांस, आज होगा अंतिम संस्कार, कल आएंगे सीएम
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रम्हानंद यादव पिता स्व ननकू प्रसाद यादव का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुख्यमंत्री के ससुर ने अंतिम सांस यूपी के सुल्तानपुर में ली। अब उनका पाॢथव शरीर रीवा लाया जा रहा है। रीवा में ही बंदरिया मुक्तिधाम में दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विदेश में होने के कारण सीएम और उनकी पत्नी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। गुरुवार को उनके रीवा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

रीवा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का ससुराल रीवा में ही है। उनके ससुर ब्रम्हानंद यादव का मंगलवार को सुल्तानपुर अंबेडकर नगर यूपी में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रीवा बंदरिया मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्री ब्रम्हानंद यादव प्रधानाध्याप के पद से रिटायर हुए थे। वह रीवा में ही पदस्थ रहे। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया। सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभिन्न पदों में र हते हुए जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया।
वह अपने पीछे तीन पुत्रों रामानंद, सदानंद, विवेकानंद और एक बेटी सीमा यादव से भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गए हैं ।उनके निधन की खबर लगते ही रीवा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेद्र गुप्ता शोक संतृत्प परिवार को ढ़ाढ़स बंधाने उनके रीवा स्थिति आवास भी पहुंचे। इस दुखद घटना पर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवार को इस दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम के ससुर का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे बंदरिया मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए सीएम और उनकी पत्नी नहीं पहुंच पाएंगी। सीएम विदेश में होने के कारण नहीं पहुंच पा रहे हैं। सूत्रो की मानें तो सीएम और उनका परिवार गुरुवार को रीवा ससुराल पहुंच सकता है।