विक्षिप्त किशोरी से दुष्कृर्म: 6 महीने बाद पेट में हुआ दर्द तो डॉक्टरों ने बताया प्रेगनेंट है बेटी, यह सुनकर मां बाप के उड़ गए होश
गांव में रहने वाले दो हैवानों ने ऐसा घिनौना कृत्य किया है कि जिसे सुनकर किसी का भी खून खौल उठेगा। एक किशोरी के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। दोनों युवकों ने किशोरी के मानसिक विकृति का फायदा उठाया। मानसिक रूप से बीमार किशोरी के साथ गलत कृत्य किया। माता पिता को भी इसकी भनक नहीं लगी। मामला तब उजागर हुआ जब पेट में दर्द की किशोरी ने शिकायत की। माता पिता इलाज कराने संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जब जांच किया और उनके अभिभावकों को किशोरी की पेगनेंसी की बात बताई तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गांधी स्मृति चिकित्सालय में किशोरी का चल रहा है इलाज
जवा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
रीवा। रीवा जिला में एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यह मामला जवा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से बीमार एक किशोरी के साथ गांव के ही राहुल चर्मकार पिता रामाश्रय व दीपक चर्मकार पिता भारत निवासी भनिगवां ने दुष्कृत किया है। किशोरी के दिमागी बीमारी का दोनों ने फायदा उठाया। उसे सूनसान घर में ले गए और दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ गंदा काम युवको ने करीब 6 महीने पहले किया था। 6 महीने बाद किशोरी के पेट में दर्द उठा। माता पिता उसे लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरो ने जब जांच की तो उनके भी होश उड़ गए। किशोरी गर्भवती निकली। इसकी जानकारी उन्होंने माता पिता और पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों और किशोरी का बयान दर्ज कर लिया है। दो युवकों के नाम किशोरी ने लिए हैं। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। किशोरी का इलाज गांधी स्मृति चिकित्सालय में चल रहा है।