सरकारी स्कूलें रह गईं फिसड्डी, प्राइवेट स्कूलों ने मारी बाजी, बाल भारती बनी विनर

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 101 स्कूलों ने हिस्सा लिया। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलें शामिल रहीं। सरकारी स्कूलें पीछे रह गई। क्विज प्रतियोगिता में प्राइवेट स्कूलों ने बाजी मार ली। बाल भारती प्रथम, सेंट्रल अकेडमी द्वितीय स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर एक्सीलेंस स्कूल को जगह मिली।

सरकारी स्कूलें रह गईं फिसड्डी, प्राइवेट स्कूलों ने मारी बाजी, बाल भारती बनी विनर

9वीं से 12वीं तक की स्कूलों के लिए आयोजित की गई थी प्रतियोगिता

101 स्कूलों के छात्रों ने लिया था हिस्सा, दो चरणों में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

रीवा। शुक्रवार को जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 9वीं से 12वीं तक छात्रों को शामिल किया गया था। प्रतियोगिता में 180 स्कूलों में रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन 101 विद्यालय ही शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन पर्यटन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने आयोजित की। पहला चरण पीके स्कूल में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें सिर्फ 6 विद्यालयों के ही बच्चे चयनित किए गए। इसके बाद दूसरा चरण कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट में ऑडियो विजुअल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बाल भारती स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। बाल भारतीय स्कूल को क्विज प्रतियोगिता में सर्वाधिक 255 अंक मिले। वहीं दूसरे नंबर पर सेंट्रल अकादमी स्कूल के छात्र रहें। इन्हें 240 अंक मिले। तीसरे नंबर पर मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 1 रही। इन्हें 160 अंक मिले। वहीं चौथे नंबर पर गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल बैकुंठपुर रही। इन्हें 140 अंक मिले। ज्ञानस्थली विद्यालय रीवा को पांचवा स्थान मिला। इनके 135 अंक आए। वहीं छठवें नंबर पर लक्ष्मणपुर शासकीय विद्यालय रहा। इन्हें 65 अंक मिले। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यालय के छात्रों को प्रथम और चतुर्थ, पंचम और षष्टम आने वाले छात्रों को दूसरे समूह में रखा गया। सफल प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा, आयोजक संस्था के प्राचार्य वरुणेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह ने मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही पर्यटन विभाग की तरफ से नि:शुल्क होटल में ठहरने और घूमने का कूपन भी वितरित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के संचालक अनिल दुबे, स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक आशीष दुबे, मप्र पर्यटन विभाग की तरफ से एमपी द्विवेदी ई गवर्नेंस से आशीष दुबे, छात्र छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। क्विज प्रतियोगिता का संचालन दीप नारायण तिवारी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम कैलाश गुप्ता, शिवानंद तिवारी, विवेक नामदेव का भी विशेष सहयोग रहा।