बस में ठूस कर बैठाए गए थे 80 यात्री, अनियंत्रित होकर पहल गई, 40 घायल हुए

बसों में ओव्हर लोडिंग नहीं रुक रही। हादसों पर हादसे हो रहे लेकिन इन पर आरटीओ रोक नहीं लगा पा रहा। आरटीओ वसूली में मस्त है और बस मालिक नियम तोडऩे में लगे हैं। मंगलवार को गुजरात के सूरत से झारखंड जा रही बस में क्षमता से कहीं अधिक यात्री सवार थे। 80 यात्रियों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था। बस हनुमना बायपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज जारी है।

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ हादसा
40 यात्रियों को पीएचसी हनुमना में भर्ती किया गया, 11 भेजे गए एसजीएमएच
रीवा। गुजरात के सूरत से झारखण्ड के लिए निकली पीहू ट्रेवल्स की बस मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे हनुमना बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 11 यात्रियों को गंभीर चोट पहुंची है, जिन्हे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है, वहीं करीब 40 यात्रियों का प्राथमिक उपचार हनुमना में कराया गया जिसके बाद उन्हे दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। लंबी दूरी की बस काफी तेज रफ्तार में थी, जैसे ही बस क्रमांक एआर 11 डी 2090 हनुमना बाईपास के डीबी होटल के पास पहुंची चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर हनुमना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में दस की हालत गंभीर थी, जिन्हे रीवा के संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
ओव्हर लोडिंग के कारण हुआ बस हादसा
गुजरात से आने जाने वाली बसों में श्रमिक यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, ज्यादातर बसों में क्षमता से काफी अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है, पूर्व में सोहागी घाटी में लंबी दूरी की बस में हुए सड़क हादसे में कई यात्रियों कई लोगों की जान गई थी, इसके बावजूद ऐसी बसें सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही है, हादसे के कुछ दिनों तक परिवहन विभाग व पुलिस चेकिंग अभियान चलाती है, जिसके कुछ दिन बाद सब पूर्व की भांति ही चलने लगता है, बताया गया है की घटना के दौरान बस ओवरलोड थी और तेज रफ्तार से चल रही थी जिसके चलते यह सड़क हादसा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस में  70 से 80 यात्रियों में से तकरीबन 40 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से दर्जन भर यात्रियों की हालत गंभीर  थी।
इन यात्रियों को आई गंभीर चोट
बस हादसे में गंभीर रूप से घायल जिन यात्रियों को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है उनमे अशोक कुमार सिंह 52 वर्ष  भोजपुर बिहार, विकास कुमार 20 वर्ष रोहतास बिहार, सरिता शर्मा 37 वर्ष आरा बिहार, नरेंद्र शर्मा 43 वर्ष रोहतास बिहार, प्रियांशु पटेल 18 मऊ उत्तर प्रदेश, पिंटू रजक 22 वर्ष गिरिडीह झारखंड, कांति देवी 56 नालंदा बिहार शामिल है। इसके साथ ही बस में सवार ज्यादातार यात्रियों को मामूली चोट आई जिनमे संजय कुमार 27 वर्ष झारखंड, गीता देवी, सलोनी 9 वर्ष, हरिशंकर शर्मा 40 वर्ष, खुशी देवी 32, हरिशंकर शर्मा कटरा, पवन कुमार झारखंड, तस्लीमुद्दीन 55, सुनीता देवी बिहार, मनोज प्रसाद बिहार, धनती कुमार 4 वर्ष पिता चंदन कुमार, अंजली शर्मा बिहार, मुकेश शर्मा बिहार, ललिता शर्मा 35 बिहार, विकी कुमार 25 झारखंड, प्रभांशु पटेल 18 बनारस, रूपेश कुमार 28 वर्ष बिहार, निकिता कुमारी 30 बिहार, कांति देवी 56  बिहार, हर्षित 6 वर्ष पिता ओमप्रकाश बिहार, ओमप्रकाश 34 वर्ष पिता रामशीष बिहार, पिंटू रजक, विकास कुमार बिहार, सतीश कुमार (32 वर्ष) बनारस, पूनम देवी 24 वर्ष बनारस, मधु 18 वर्ष, ऋतिक कुमार 11 झारखंड, आफरीन अख्तर झारखंड, राघवेंद्र मऊ, उप्र, सत्या यादव (10 वर्ष) बनारस, लालिमा देवी 35  बनारस, सुनील 25 वैशाली बिहार, सीमा देवी 38 बिहार, अशोक कुमार सिंह 52 बिहार, सांभा मंडल 22 झारखंड, फुलवा देवी 33 झारखंड, मुकेश अमृलाल 37  झारखंड, अनीता देवी 25 सूरत, मिथिलेश 17 वर्ष पिता गमलेश  बिहार, राकेश (17 वर्ष) पिता रामशेष बिहार, महेंद्र (50 वर्ष) पिता वासुदेव यादव व सत्यनारायण (54 वर्ष) पिता पलहन शर्मा निवासी बिहार घायल हुए है।