सत्ता में भाजपा सरकार फिर भी उप चुनाव में मिली उम्मीदवारों को करारी हार, 9 में 3 सीट ले गई कांग्रेस

मप्र के 9 नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित किये गये। घोषित परिणामों में 6 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के और 3 पार्षद इंडियन नेशनल कांग्रेस के कंडीडेट ने जीत दर्ज की है। यह भाजपा के मुंह पर तमाचा मारने जैसा है। मप्र में सत्ता में भाजपा हैं, केन्द्र में भी सरकार भारतीय जनता पार्टी की है। इसके बाद भी तीन सीटें कांग्रेस चुना ले गई। हद तो यह है कि इंदौर जिला में सांवेर वार्ड क्रमांक 7 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने इतनी बुरी तरह से भाजपा कंडीडेट को हराया कि उनकी जमानत तक जब्त हो गई।

सत्ता में भाजपा सरकार फिर भी उप चुनाव में मिली उम्मीदवारों को करारी हार, 9 में 3 सीट ले गई कांग्रेस
File photo

भोपाल।  सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि भोपाल जिले के नगरीय निकाय बैरसिया के वार्ड 7 में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री शाइस्ता सुल्तान, नगरीय निकाय सिवनी के वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री निधि, इंदौर जिले के नगरीय निकाय सांवेर के वार्ड 7 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री हसीना और नगरीय निकाय गौतमपुरा के वार्ड 15 में भारतीय जनता पार्टी के शंकरलाल, मंडला जिले के नगरीय निकाय बिछिया के वार्ड 13 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री राजकुमारी धुर्वे, शहडोल जिले के नगरीय निकाय खांड के वार्ड 8 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी, छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री निकिता बरखे और खरगोन जिले के नगरीय निकाय भीकनगाँव के वार्ड 5 में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती कमलेश कौशल को विजेता घोषित किया गया है। पन्ना जिले के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।

भाजपा उम्मीदवार को 1044 वोट मे से मिले सिर्फ 117

इंदौर जिला में नगर परिषद सांवेर के वार्ड क्रमांक 7 में उपचुनाव का आयोजन हुआ। कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा के उम्मीदवार की जमानत तक जब्त करा दी। कांग्रेस प्रत्याशी हसीना बी ने भाजपा के कंडीडेटे को 796 वोट से हराकर जीत का परचम लहराया। कुल 1044 मत में से कांग्रेस को 913 वोट मिले थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल मात्र 117 वोट पर ही सिमट कर रह गए। 14 मतदाताओं ने नोटा में वोट किया था। इसी तरह नगर परिषद गौतमपुरा वार्ड क्रमांक 15 के चुनाव में कांग्रेस के रामचद्र राठौर को भारतीय जनता पार्टी के शंकर ठेकेदार ने 250 मतों से हराकर जीत हासिल की।