कच्ची दीवार के नीचे दब गया मालिक और मजदूर, गई जान

बैकुंठपुर थाना अंतर्गत नदना गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार को एक कच्ची दीवार तीन लोगों के ऊपर गिर गई। इस दीवार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार नदना गांव में रविन्द्रनाथ सिंह उर्फ पप्पू  अपना पुराना कच्चा मकान गिरवा रहे थे। मौके पर रविन्द्र सिंह के साथ दो मजदूर गणेश कोल और रिंकू कोल मौजूद थे। पुराने घर की दीवार कच्ची थी। गिराते समय दीवार अचानक तीनों के ऊपर ही गिर गई। दो लोग दीवार के मलबे के नीचे दब गए। वहीं एक दूर था तो कम प्रभावित हुआ। रन्द्रिनाथ सिंह उर्फ पप्पू और गणेश कोल की मौके पर मौत हो गई। वहीं रिंकू कोल बुरी तरह से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 

एक मजदूर दूर था इसलिए बच गया

रविंन्द्र सिंह घर पर काम लगाए थे। दो मजदूर काम कर रहे थे। दीवार गिरवा रहे थे। रविन्द्र सिंह और एक मजदूर गणेश दीवार के नीचे ही खड़े थे। जब कि रिंकू थोड़ी दूरी पर था। अचानक से तीनों के ऊपर गिर गई। रविन्द्र सिंह और गणेश कोल मजदूर दब गए। उनकी मौत हो गई। वहीं रिंकू कोलघायल हुआ है।