भारतीय रेल ने कर दिया कमाल, पटरी पर उतारी 4.5 किमी लंबी मालगाड़ी, इसमें लगे डिब्बों और इंजन की संख्या कर देगी हैरान
भारतीय रेल ने इतिहास रच दिया है। ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो इसके पहले कभी नहीं हुआ। रेल की पटरी पर अब तक की सबसे लंबी मालगाड़ी उतार दी। इसकी कुल लंबाई 4.5 किमी रही। इसे 200 किमी की दूरी तय करने में 5 घंटे लगे।
6 बाक्सन रेक को जोड़कर बनाया गया रुद्रास्त्र ट्रेन
कुल 354 बोगियां थी इसमें और खींचने के लिए 7 इंजन लगाए गए
दिल्ली। भारतीय रेल ने एक नया इतिहास रच दियाहै। पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 4.5 किमी लंबी मालगाड़ी रुद्रास्त्र का सफल संचालन किया गया। यह पहली बार है जब इतनी लंबी मालगाड़ी ट्रेन को पटरियों पर दौड़ाया गया। इस रेल में 354 डिब्बे जोड़े गए थे। 6 बाक्सन रेक को जोड़कर इसे बनाया गया था। इसे खींचने के लिए 7 इंजन को लगाया गया था। रुद्रास्त्र ने गंजख्वाजा से गढ़वा रोड तक करीब 200 किमी की दूरी मात्र 5 घंटे में तय की। यह मालगाड़ी जहां से भी गुजरी देखने वालों के होश उड़ गए। मालगाड़ी इतनी लंबी थी कि इसके आंखों के सामने से गुजरने में ही काफी समय लग रहा था। लोग इसकी लंबाई देखकर ही हैरान रहे।