साले ने जीजा को पहले जंगल में पिलाई शराब फिर कार जलाई और मार दी गोली, पैर में लगी
सेमरिया थाना में एक बड़ी वारदात हो गई है। पारिवारिक विवाद में गोली चल गई। इस वारदात ने रिश्तों को ही खूनी रंग दे दिया है। साला ने एक कार के विवाद में पहले जीजा को जंगल बुलाया। शराब पिलाई और फिर गोली मार दी। गोली पैर में लगी। साले ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मौके पर कार भी जला दी गई। घायल जीजा संजय गांधी अस्पताल में भर्ती है। इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

सेमरिया थाना के गडऱा गांव का मामला
ओबरा पहाड़ी में किया कांड, आरोपी फरार
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार सेमरिया थाना अंतर्गत गडऱा गांव का यह पूरा मामला है। सलीम खान पिता सुल्तान खान निवासी गडऱा के घर रात करीब 8 बजे उसका साला इमरान खान निवासी राजापुर जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश पहुंचा। उसके साथ तुराब खान, कमाल खान और गुलजार खान भी थे। रात करीब 9 बजे इमरान खान अपने जीजा सीलम को लेकर ओबरा पहाड़ी गया। वहां पहले शराब पार्टी हुई। साले ने जीजा को खूब शराब पिलाई। इसके बाद फिर को विवाद होने लगा। साले ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले जीजा को पीटा। जब जीजा भागने लगा तो कार में आग लगा दी। कार धू धू कर जलने लगी। डर के मारे जीजा सलीम मौके से भागने लगा तो साले ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली जीजा के पैर में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद साला और उसके दोस्त मौके से भाग निकले। वहीं इसकी सूचना पहुंचे परिजनों ने पुलिस को दी। गोली लगने से घायल सलीम खान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। संजय गांधी अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार है इस विवाद की जड़
मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे विवाद की जड़ कार मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार इमरान ने कार जीजा सलीम के नाम पर खरीदा था। कार किस्त में ली गई थी। कार खरीदने के बाद साला किस्त नहीं जमा कर रहा था। इससे नाराज होकर जीजा सलीम कार अपने पास ले आया था। इमरान दावा कर रहा था कि कार खरीदने में उसने पैसे लगाए थे। जबकि जीजा भी रुपए जमा करने का दावा कर रहा। इसी कार को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गोली कांड तक मामला पहुंच गया।