फैक्ट्री, स्कूल, बस सब जगह नजर आ रही पुलिस दे रही सिर्फ यही संदेश..नशा से दूरी है जरूरी
पुलिस विभाग लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताने और जागरुकता फैलाने के लिए एक अभियान चला रही है। इस अभियान को नाम दिया गया है नशे से दूरी है जरूरी। इस अभियान के तहत पुलिस विभाग स्कूल, कॉलेज, पब्लिक प्लेस से लेकर हर उन जगहों पर जा रही है, जहां लोगों से वह सीधे तौर पर जुड़ सकती है। सभी जगह पहुंच कर लोगों को नशा से दूरी है जरूरी का संदेश दे रही है।

सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों को कर रहे हैं जागरुक, शपथ भी दिला रहे हैं
रीवा। बुधवार को भी पुलिस विभाग के अािकारियों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में नशे से दूरी है जरूरी अभियान को आगे बढ़ाया। चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने यहां काम करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के बीच पहुंच कर नशे के दुष्प्रभावाओं से उन्हें अवगत कराया। इसी तरह अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, सीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर एमबीबीएस और पीजी के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया। उन्हें शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज डीन और अधीक्षक राहुल मिश्रा मौजूद रहे।
इसके अलावा सगरा थाना प्रभारी ने थाना के सामने ही बसों को रोक कर यात्रियों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। यात्रियों को बताया गया कि नशे के कारण ही अधिकांश एक्सीडेंट के मामले हो रहे हैं। नशा शरीर के साथ ही घर को भी नष्ट कर देता है। इसके अलावा पुलिस विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंच कर छात्रों को भी नशा से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई।
कई जगहों पर से टू नो ड्रग्स के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों से इस मुहिम के तहत हस्ताक्षर कराए गए। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। लोग पुलिस के चलाए जा रहे इस अभियान का साथ दे रहे हैं। बढ़चढ़ कर नशे को लेकर चलाए जा रहे जागरुकता अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।