मुस्लिम समाज ने रक्तदान में रचा नया इतिहास, अब तक का हाइजेस्ट ब्लड डोनेशन का बनाया रिकॉर्ड

रविवार को मुस्लिम समाज के युवा, महिलाओं ने ऐसा रक्तदान किया कि नया इतिहास ही रच दिया। कुल 557 यूनिट रक्तदान किया गया। यह अब तक का एक दिन में रिकॉर्ड कलेक्शन है। इसके पहले तत्कालीन कलेक्टर डा इलैयाराजा टी ने शिविर आयोजित किया था। तब अधिकतम 526 यूनिट ब्लड आया था। तब पूरा शासन, प्रशासन लगा था।

मुस्लिम समाज ने रक्तदान में रचा नया इतिहास, अब तक का हाइजेस्ट ब्लड डोनेशन का बनाया रिकॉर्ड

जब पूरा प्रशासन जुटता है तब भी इतना ब्लड नहीं जुटा पाते

अकेले मुस्लिम समाज ने कर दिखाया ऐसा

रीवा।अब मुस्लिम समाज भी पीछे नहीं है। लोगो की जान बचाने के लिए समाज के युवा, महिलाएं आगे आई हैं। ऐसा करके युवाओं और महिलाओं ने समाज को आइना दिखाने का काम किया है। लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित भी किया है। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में समाज के लोगों ने 557 यूनिट ब्लड एकत्र किया है। लक्ष्य 500 का है। उससे कहीं ज्यादा रक्तदान किया गया।

मुस्लिम समाज ने लोगों की जान बचाने के लिए रविवार को कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ताज्जुब तो यह है कि आयोजन कमेटी ने लक्ष्य 500 का रखा था लेकिन रजिस्ट्रेशन 700 से भी ऊपर पहुंच गया। लोगों ने कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में पहुंच कर बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और बिना घबनाए, बिना डरे ही रक्तदान किया। लोगों की जान बचाने के लिए एक बड़ा प्रयास किया गया। ऐसा यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवा और लोग रक्तदान करने के लिए सामने आए हो। इन जुनून और समर्पण से तो अब यही कहा जा सकता है कि लोगों के सोच और नजरिया बदल रहा है। 

आपको बता दें कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन आवाम फाउंडेशन ने किया था। इस शिविर का आयोजन ईद मिलादुन्नवी के अवसर पर किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपसी भाइचारा को बढ़ावा देना और मुस्लिम समाज में रक्तदान को लेकर जो भी कुरीतियां है। उसे दूर करना है। मुस्लिम समाज को रक्तदान के प्रति जागरुक करना है। आवाम फाउंडेशन के अध्यक्ष रफीक हैदर खान ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ ही महिलाओं और पुरुषों ने भी हिस्सा लिया है। उनका 500 यूनिट का लक्ष्य है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों जागरुक करने की कोशिश की गई है। आवाम फाउंडेशन गरीबों की मदद के लिए बनी है। समाज में जो गरीबी और असाक्षरता है उसे दूर करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को ही पूरा करना है। 

SGMH को मिला 377 यूनिट ब्लड 

रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल की ब्लड बैंक टीम कलेक्शन में लगी थी। जब शिविर खत्म हुआ तो यूनिट का भी बंटवारा हुआ। जिला अस्पताल को 180 और संजय गांधी अस्पताल को 377 यूनिट ब्लड मिला। इस रक्त से अस्पताल में भर्ती मरीजों को न‌ई जिंदगी मिलेगी।

डिप्टी सीएम ने पहुंच कर बढ़ाया हौसला 

रक्तदान शिविर में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा की खून हिंदू, मुस्लिम नहीं जानता। यह सिर्फ जान बचाता। खून किसी का भी हो यह जान बचाते समय मायने नहीं रखता।