दो गुटों में हुआ मोबाइल को लेकर विवाद, हुई फायरिंग लेकिन निशाना चूक गया, साथी ने विवाद रोका तो मार दी गोली, मौत
बात बात पर गोलियां चल रही है। युवाओं के हाथ में बंदूकें पहुंच गई हैं। सिर्फ मोबाइल के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोस्त ही एक दूसरे के दुश्मन हो गए। पहले एक गोली चली लेकिन निशाना चूक गया। मामला बिगड़ता देख गोली चलाने वाले गुट का ही साथी विवाद रोकने लगा तो उसे ही दुश्मन मान छाती पर गोली दाग दी। रीवा ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अभी फरार है।

सतना के कोलगवां थाना अंतर्गत सिद्धार्थ एफसीआई गोदाम के पास की घटना
घायल हालत में युवक को रीवा किया गया रेफर, रास्ते में तोड़ा दम
सतना। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला एफसीआई गोदाम के पास का है। यह गोदाम बढ़इया मोहल्ले में स्थित है। गुरुवार की शाम करीब 4.30 बजे सूर्य प्रताप सिंह गोदाम के पास ही चाय की दुकान परबैठा हुआ था। तभी मौके पर वेद मिश्रा सहित उसके पांच अन्य साथी पहुंच गए। आयुष द्विवेदी ने इस दौरान सूर्य प्रताप सिंह का मोबाइल छींन लिया। बस यहीं से विवाद बढ़ गया। दोनों में मोबाइल छींनने को लेकर ही बात चीत होने लगी। मामूली बात ने इतना तूल पकड़ा कि बात गोली चलने तक पहुंच गई। वेद मिश्रा ने इस दौरान बंदूक निकाली और सूर्य प्रताप सिंह पर गोली चला दी। सूर्य प्रताप नीचे छुक गया और गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद विवाद को रोकने के लिए उन्हीं का साथी सत्यम मिश्रा सामने आया। दोनों पक्ष को शांत कराने की कोशिश करने लगा। यही बात वेद मिश्रा और सचिन पाल को नागवार गुजरी। उन्होंने सूर्य प्रताप को छोड़ सत्यम मिश्रा को ही निशाना बना दिया। सत्यम के सीने में गोली दाग दी। गोली लगने से सत्यम बुरी तरह से घायल हो गया।उसे इलाज के लिए तत्काल बिड़ला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालात गंभीर होने पर रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही सत्यम ने दम तोड़ दिया।
पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस वारदात के बाद पुलिस एक्टिव हुई। मामले में शामिल पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वेद मिश्रा, सचिन पाल, आयुष द्विवेदी सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। हत्या कांड के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों केा गिरफ्तार भी कर लिया है। अभी दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।