डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, चली गई एक की जान, एक अस्पताल में भर्ती

मैहर जिला के अमरपाटन थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात हो गई। सिर्फ डीजे की धुन पर नाचने को लेकर चाकू चल गया। एक युवक ने दो युवकों को चाकू से गोद डाला। एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक संजय गांधी अस्पतालल में भर्ती है। इलाज जारी है।

डीजे पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, चली गई एक की जान, एक अस्पताल में भर्ती

अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरा की घटना
दो सगे भाइयों पर किया गया हमला, एक की मौत
मैहर/सतना। मिली जानकारी के अनुसर गोरा गांव में बुनकर समाज के यहां इटमा खजुरी से बारात आई थी। बारात में दूल्हे के दोस्त रावेंद्र और प्रकाश भी शामिल हुए। रात करीब 10 बजे बारातियों के साथ दोनों भाई नाच रहे थे। वधू पक्ष से नीरज कोरी निवासी करुआ भी नाचने लगा। नाचते हुए उसने रावेंद्र को गले लगाया और फिर साइड में ले गया। यहां उस पर चाकू से कई वार किए। भाई पर हमला होता देख प्रकाश पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया। चाकू लगते ही दोनों भाई लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। रावेंद्र और प्रकाश पहले सिविल हॉस्पिटल भेजा गया,जहां रावेंद्र की मौत हो गई। टीआई केपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी नीरज कोरी पिता ददुला निवासी करुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जिन्हें चाकू मारा गया वह दोनों भाई हैं
अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा में शुक्रवार देर रात दो सगे भाइयों रावेंद्र पटेल और प्रकाश पटेल निवासी इटमा खजुरी पर चाकू से हमला हुआ। रावेंद्र की मौत हो गई जबकि प्रकाश को देर रात संजय गांधी मेडिकल हॉस्पिटल  रीवा में भर्ती किया गया। दोनों ही रिश्ते में भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी शिवकुमार सिंह एवं टीआई अमरपाटन केपी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
चाकू मारने वाले पर मामला दर्ज, गिरफ्तार
अमरपाटन टीआई श्री त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी नीरज कोरी के विरूद्घ धारा 307 एवं 302 का अपराध पंजीबद्घ किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने जप्त किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आकाश बांगडे , केएल वर्मा, प्रधान आरक्षक संजय , सुरजीत सिंह, आर विमलेश यादव, आशीष रावत, चालक संतोष पटेल शामिल रहे।