दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला, जनसुनवाई में आए शख्स ने मारा थप्पड़
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक युवक ने हमला कर दिया। जनसुनवाई के दौरान सिविल लाइन आवास पहुंचे शख्स ने पहले आवेदन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जनसुनवाई में पहुंचा था युवक, आवेदन देने के बाद किया हमला
दिल्ली। आपको बता दें कि दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस में बुधवार को वह जनसुनवाई कर रही थी। इसी दौरान एक 35 साल का युवक पहुंचा। युवक ने जनसुनवाई में मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए। फिर मुख्यमंत्री पर युवक ने हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमला करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। भाजपा ने इस हमले की निंदा की है। साथ ही मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
गुजरात का रहने वाला है शख्स
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गुजरात राजकोट का बताया जा रहा है। वह पुलिस को अपना नाम राजेश खिलजी बता रहा है। उसके नाम और पते की पुष्टि करने की कोशिश में पुलिस लगी हुई है। उसके दस्तावेजों की भी पड़ताल और जांच की जा रही है। फिलहाल हमले की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।