सीएम के ससुर ब्रम्हानंद पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम, सीएम नहीं आ पाए सिर्फ पत्नी, बच्चे पहुंचे

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रम्हानंद यादव का निधन के बाद अंतिम संस्कार बंदरिया मुक्तिधाम में किया गया। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रम्हानंद यादव पिता स्व ननकू प्रसाद यादव का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुख्यमंत्री के ससुर ने अंतिम सांस यूपी के सुल्तानपुर में ली। अब उनका पाॢथव शरीर रीवा लाया गया। समान स्थित आवास से अंतिम यात्रा बंदरिया मुक्तिधाम के लिए निकाली गई। बंदरिया में अंतिम यात्रा पहुंचने के बाद सीएम के ससुर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला सहित भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित कई भाजपा नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सीएम के ससुर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

सीएम के ससुर ब्रम्हानंद पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम, सीएम नहीं आ पाए सिर्फ पत्नी, बच्चे पहुंचे

रीवा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का ससुराल रीवा में ही है। उनके ससुर ब्रम्हानंद यादव का मंगलवार को सुल्तानपुर अंबेडकर नगर यूपी में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रीवा बंदरिया मुक्तिधाम। श्री ब्रम्हानंद यादव प्रधानाध्याप के पद से रिटायर हुए थे। वह रीवा में ही पदस्थ रहे। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया। सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभिन्न पदों में रहते हुए जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया। वह अपने पीछे तीन पुत्रों रामानंद, सदानंद, विवेकानंद और एक बेटी सीमा यादव से भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गए। उनके निधन की खबर लगते ही रीवा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। ब्रम्हानंद यादव का पार्थिव शरीर बायरोड ही यूपी से समान स्थिति आवास पहुंचा। शव रात में ही पहुंच गया था। सीएम की पत्नी और उनके बच्चे, बहन बाय रोड ही रीवा पहुंची। घर के सभी सदस्यों के पहुंचने के बाद बुधवार को अंतिम यात्रा निकाली गई। समान से अंतिम यात्रा बंदिरया तक निकाली गई। यहां पहुंचने के बाद बंदरिया मुक्तिधाम में ही अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा बंदरिया मुक्तिधाम लोगों की भीड़ से पटा था।

सीएम के ससुर को लोगों ने अंतिम विदाई दी। शोक संवदेनाएं भी व्यक्त की गईं। इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद रहे।