दो गुटों में गैंगवार, दोनों तरफ से हुए वार, दो घायल हुए, अस्पताल में भर्ती, गोली चलने की जांच कर रही पुलिस
रविवार को समान थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस गैंगवार में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस पहुंची तो सब घायलों को छोड़कर भाग खड़े हुए। डायल 100 ने एक युवक को वाहन से एसजीएमएच पहुंचा। दूसरे को परिजन लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। पुलिस पहुंची। गोली लगने की आशंका में दूसरे युवक को भी संजय गाध्ंाी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस फिलहाल गोली चलने की घटना की पुष्टि करने में जुटी है।

गोली चलने की भी उड़ी खबर, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला गैंगवार से जुड़ा हुआ है। दो गुटों में रविवार को इंद्रा नगर में गैंगवार हुआ। एक गुट ने दूसरे गुट के दो युवकों ने लाठी डंडे से हमला कर दया। इस हमले में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इसमें का नाम बोदाबाग निवासी ऋतिक सेन और दूसरा आर्यन बघेल है। ऋतिक को घायल हालत में डायल 100 पुलिस वाहन से संजय गाध्ंाी अस्पताल लेकर पहुंची। मौके पर वह बुरी हालत में बेसुध पड़ा था। संजय गाध्ंाी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज जारी है। वहीं दूसरा युवक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ। डॉक्टरों ने जांच की। युवक ने गोली चलने की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने युवक को जांच के लिए संजय गाध्ंाी अस्पताल रेफर करा दी। अब दोनों ही युवक संजय गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों ही युवकों का इलाज जारी है। पुलिस गोली चालन की घटना का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस गोली चालन से इंकार कर रही है।