बारिश से जलप्रपात को लगे चार चांद...विहंगम नजारा कर रहा आकर्षित, पहुंच रहे पर्यटक
जोरदार बारिश रीवा के जलप्रपात का आकर्षण और खुशसूरती बढ़ गई है। यहां का नाराज देखकर आपके भ होश उड़ जाएंगे। बारिश बंद होते ही यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जलप्रताप का अद्भुत नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस आकर्षण में यहां के खतरे को भी पर्यटक नजर अंदाज कर रहे हंै। यह लापरवाही पर्यटकों के जान पर भारी पड़ जाती है। ऐसे ही हालात बहुती जलप्रपात में भी देखने को मिली। यहां पर्यटक खतरे की सीमा को लांघकर पानी की तेज धार तक पहुंचने लगे थे। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्ती दिखानी पड़ी। इन लापरवाह युवकों को पुलिस ने डंडे से पीटा और दूर भगाया।

रीवा। आपको बता दें कि रीवा और मऊगंज में करीब 18 घंटे लगातार और तेज बारिश हुई। इसके कारण शहर से लेकर गांव तक जलमग्न हो गए। नदी, नालों का जलस्तर बढ़ गया है। पानी की आवाक बढऩे से रीवा के जल प्रपात भी अपनी सुंदरता बिखेरने लगे हैं। जलप्रताप का विहंगम दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहा है। पानी का यही रूप देखने के लिए दूर दूर से लोग जलप्रपात स्थल पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटक इस खूबसूरती को देखने में इतने मगन हो जाते हैं कि आसपास के खतरे को भी नजर अंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि इन लापरवाह लोगों को सुधारने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई।
और भी हैं घूमने वाले पर्यटन स्थल
रीवा में जल प्रपात की कमी नहीं है। रीवा और मऊगंज में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों का मन मोह लेंगे। इसमें पुर्वा फाल, चचाई जल प्रपात, क्योटी जल प्रपात शामिल हैं। इसके अलावा टोंस वाटर फॉल भी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां पहुंचने के बाद पर्यटक प्रकृति की खूबसूरती को बस निहारते ही रह जाते हैं। यहां से लोगों को हटने का मन ही नहीं करता। यहां सालभर पर्यटकों की भीड़ बनी रहती है। बारिश के बाद इन जगहों पर भी जल प्रपात का नजारा देखने लायक हो गया है। यहां अधिक मात्रा में पानी पहुंच रहा है। इसके करण यहां जल प्रपात का रौद्र रूप भी देखने को मिलता है। यहां से उठने वाली पानी की फुंहारे आपको ठंडक भी मससूस कराती हैं।
दूर दूर से आते हैं पर्यटक
इन जलप्रपात को देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक आते हैं। रीवा के अलावा सीधी, सतना, शहडोल तक से पर्यटक आते हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्य यूपी से भी बड़ी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं। बाहरी पर्यटक यहां सालभर बने रहते हैं। कुछ परिवार के साथ आते हैं तो कई दोस्तों के साथ यहां पहुंचते हैं।