खेत में जोताई के दौरान अचानक निकल आया नरकंकाल, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

थाना ऊंचेहरा अंतर्गत रामपथगमन मार्ग बांध मौहर गांव में ओव्हर ब्रिज के आगे एक खेत में जोताई के दौरान नर कंकाल निकल आया। नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुचं कर जमीन की खोदाई कराई और नर कंकाल को जब्त कर मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस अब नर कंकाल के बारे में पता लगाने में जुट गई है।

खेत में जोताई के दौरान अचानक निकल आया नरकंकाल, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

सतना। जिस खेत में नर कंकाल मिला है। वह खेत रोहित जैसवाल का बताया जा रह है। सूचना मिलने पर ऊंचेहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। नर कंकाल को कब्जे में ले लिया गया गया है। पुलिस ने बताया कि कंकाल के पास से कुछ कपड़े भी मिले हैं। इसमें स्लेटी कलर का जींस पैंट, चौकड़ी कलर की फुल शर्ट और ब्राउन कलर की हवाई चम्पल बरामद हुई है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि यह नर कंकाल तीन से चार महीने पुराना है। यह नर कंकाल किसका है अभी तक पता नहीं चल पाया है। लोगों से संबंधित की जानकारी जुटाने में लगी हुई है, जिससे मृतक की पहचान हो सके।