हनुमना में बस पलटी, 40 से अधिक यात्री घायल

शुक्रवार को मऊगंज जिला के हनुमना में बस हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गई। इस हादसे में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर कलेक्टर, एसपी भी पहुंचे।

6 यात्रियों की हालत गंभी, अस्पताल में भर्ती
रीवा।मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज जिला अंतर्गत हनुमना के मुनहाई ग्राम पंचायत में एक यात्री बस पुल के नीचे पलट गई। यह बस यात्रियों को भर कर हनुमना से जड़कुड़ की तरफ जा रही थी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस अदवा पुल के पास पहुंची। बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी और पलट गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में महिलाओं के अलावा बच्चे, बुजुर्ग भी सवार थे। इस हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी घायलों को हनुमना सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। घटना के कारणों की जांच जारी है। हादसे की जानकारी कलेक्टर और एसपी तक भी पहुंची तो वह भी मौके पर पहुंचे। इलाज की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। 6 गंभीर रूप से घायलों को एसजीएमएच रेफर किया गया है।