बिजली विभाग में हेरफेर, फिर इस सहायक अभियंता की लंबे समय बाद हुई रीवा में वापसी

मुख्य अभियंता रीवा क्षेत्र एक्शन में आई हैं। उन्होंने तीन सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण कर दिया है। काम करने वाले सहायक अभियंता को फिर से रीवा शहर में पदस्थ किया गया है। दो को शहर संभाग से हटाया गया है। एक की इंट्री हुई है।

बिजली विभाग में हेरफेर, फिर इस सहायक अभियंता की लंबे समय बाद हुई रीवा में वापसी
file photo

प्रभारी सहायक अभियंता जीतेश कुमार त्रिपाठी का उप संभाग अमरपाटन से रीवा शहर संभाग में हुई पदस्थापना

रीवा। मुख्य अभियंता प्रमा पाण्डेय ने तीन प्रभारी सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसमें विमलेश कुमार मिश्रा को शहर संभाग से हटा कर अधीक्षण अभियंता संचारण/संधारण रीवा में पदस्ाि किया गया हे। वहीं रविन्द्र कौशल को शहर संभाग से उप संभाग अमरपाटन भेज दिया गया ळै। जीतेश कुमार त्रिपाठी उप संभाग अमरपाटन से शहर संभाग रीवा में पदस्थ किए गए हैं। जीतेश कुमार त्रिपाठी पहले भी शहर संभाग में पदस्थ रह चुके हैं। उनके रहते रीवा की बिजली व्यवस्था पटरी पर थी। फिर उनका पश्चिम संभाग में स्थानांतरण कर दिया गया था। बाद में उन्हें अमरपाटन भेज दिया गया। अब फिर से जीतेश कुमार त्रिपाठी की वापसी हुई है। शहर की बिगड़ी बिजली व्यवस्था के अब कुछ पटरी पर लौटने की उम्मीद है।