बंद कमरे में लग रहा था दांव, पुलिस ने मारी रेड तो दो निकल भागे, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा

बीच शहर में दांव पर दांव लगा रहा था। बंद कमरे में जुआरी जुटे थे। हजारेां रुपए का दांव लग रहा था। पुलिस ने रेड मारी तो हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस कमरे में घुसी मौका देकर दो ने दौड़ लगा दी। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ा। मौके से 13 जुआरी पकड़े गए हैं। 48 हजार नगदी, 8 गाडिय़ां और कार पकड़ाई हैं। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

बंद कमरे में लग रहा था दांव, पुलिस ने मारी रेड तो दो निकल भागे, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा

रीवा। समान थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात विशाल मेगामार्ट एंव साक्षी होटल की गली स्थित एक घर में जुआ चल रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो रेड मार दी। पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँच गई। घर विक्की सिंह का बताया जा रहा है। घर में किराये के कमरे में ताश पत्तों से रुपये पैसे की बाजी लगाई जा रही थी। पुलिस ने घेरा बंदी कर सभी जुआरियों को धरदबोचा। मौके से पुलिस ने  48700 रुपये नगद , 02 नग 52 ताश पत्तियों की गड्डी एवं 01 चार पहिया वाहन एवं 08 दो पहिया वाहन जप्त किया है। सभी जुआरियों को पकड़कर पुलिस समान थाना ले गए। जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
यह सारे लगा रहे थे दांव पर दांव
पुलिस ने जुआ फड़ पर जब रेड मारी तो मौके पर 13 लोग मौजूद थे। इसमेंसंदीप साहू पिता पी. एल. साहू 47 वर्ष निवासी कृष्णा नगर थाना बिछिया, प्रियांसू गुप्ता पिता राजेन्द्र गुप्ता 22 वर्ष निवासी गोल पार्क थाना सिविल लाईन, रवि गुप्ता पिता राकेश गुप्ता 28 वर्ष निवासी बिछिया, हैदर खाँन पिता मुन्ना खाँन 32 वर्ष निवासी घोघर, लल्लू खाँन पिता मकबूल खाँन 40 नि. मस्जिद के पास निपनिया, प्रेम कुमार मिश्रा पिता स्व. ओमकार मिश्रा 32 वर्ष निवासी महारन मंदिर थाना बिछिया, सलमान खान पिता मकबूल खान 30 वर्ष निवासी मस्जिद के पास निपनिया, नन्हें उर्फ धर्मेंन्द्र पाण्डेय पिता आर.के. पाण्डेय 45 वर्ष निवासी उपराहटी, अकबर अंशारी पिता अनबारूल अंशारी 29 वर्ष निवासी धोबिया टंकी, अजय सिंह पिता अशोक सिंह 32 वर्ष निवासी सुलभ कामप्लेक्स निपनिया थाना सिटी कोतवाली, फिरोज अंशारी पिता ईशान अंशारी 45 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली, अनीश खान पिता सजन मोहम्मद 29 वर्ष निवासी कटरा धोबिया टंकी थाना सिटी कोतवाली व दिवस चौधरी पिता रवि चौधरी 27 वर्ष निवासी नगरिया शामिल हैं। इन सभी को पकड़ा गया है।