बारिश के साथ गिरी जमीन पर मौत, तीन ने दम तोड़, कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल
शनिवार को मऊगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई। दोपहर में जोरदार बारिश के साथ आसमान से मौत भी बरसी। आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी और कलेक्टर पहुंच गए। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

मृतकों में एक बुजुर्ग, एक युवक और एक नाबालिग था
पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए छुपे थे कि मौत ने आगोश में ले लिया
रीवा। शुक्रवार को मऊगंज जिला में दोपहर में जोरदार बारिश हुई। आसमान पर बादलों ने डेरा जमा रखा था। मऊगंज के ही वार्ड क्रमांक 1 दुबगवां कुर्मियान के तीन लोग मवेशी चलाने खेत की तरफ गए हुए थे। अचानक बारिश आने से तीनों पेड़ के नीचे छुप गए। उन्हें क्या पता था कि इसी पेड़ पर आसमान में बिजली मौत बन कर टूटेगी। अचानक से आसमान पर बिजली चमकी और सीधे उसी पेड़ पर जा गिरी। तीनों लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। इसमें सुखवेन्द्र पटेल उम्र 60 वर्ष निवासी दुबगवां कुर्मियान वार्ड क्रमांक1, लवकुश पटेल पिता वंशपति पटेल उम्र 15 वर्ष और चैतू कोल पिता छुटई कोल उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई। बिजली गिरने के बाद तीनों का शव पेड़ के नीचे पड़ा था। लोगों की नजर पड़ी तो सभी उनके पास पहुंचे। तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी एसपी और कलेक्टर को भी हुई। मौके पर कुछ ही देर में दोनों अधिकारी पहुंच गए। कलेक्टर ने शव का जल्द से जल्द पीएम कराने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिवार को ढ़ाढ़ंस भी बंधया। मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे बिल्कुल खड़े न हो
प्रशासन और सरकार लोगों को हर समय जागरुक करती रहती है। इसके बाद भी लोग गलतियां कर देते हैं। थोड़ी सी लापरवाही के कारण पूरा परिवार शोक में डूब जाता है। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली पेड़ों पर सबसे ज्यादा गिरती है। जहां बहुमंजिला इमारते होंती हैं। वहां तडि़त चालक में गिरती है या फिर बिजली के खंभों या टावर से करंट जमीन पर पहुंच जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों पर ही अधिकांश बिजली गिरती है। ऐसे में यदि आप कहीं बाहर हैं और अचानक से बारिश होने लगे तो कभी भी पेड़ों के नीचे न ठहरें। इसके अलावा यदि खुले मैदान में हैं आसपास कहीं भी छुपने की जगह नहीं है और बिजली गिरी तो तुरंत अपने दोनों कान बंद कर लें। जमीन पर पैरों के पंजे के बल बैठ जाएं। दोनों पैरों की एढ़ी को जोड़ कर रखें।