मुकुंदपुर में नकली अधिकारी बन कर लोगों को ठगने में लगे थे, पुलिस ने 4 को पकड़ा इसमें एक रीवा का भी निकला युवक
दो लग्जरी गाडिय़ों में भारत सरकार लिखकर चार युवक गांव में ठगी करने पहुंचे। साथ में युवकों ने गार्ड भी लिया हुआ था। खुद को भारत सरकार का आमदी बता रहे थे। मामला संदिग्ध लगने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो सारा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो गाडिय़ां जब्त की गई हैं।

ताला थाना अंतर्गत मुकुंदपुर का मामला
दो दिल्ली, एक मुकुंदपुर और एक रीवा का युवक पकड़ा गया
मैहर। शार्ट कट में पैसे कमाने के चक्कर में युवक कुछ भी कर रहे हैं। आपराधिक कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही मामला मुकुंदपुर थाना ताला का सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई को फरियादी बितिनेश शुक्ला पिता बीरेन्द्र शुक्रवार उम्र 34 साल निवासी मुकुंदपुर ने ताला थाना में पहुच कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा कि 17 जुलाई की दोपहर मो इमरान निवासी मुकुंदपुर एवं उसके साथ 5-6 लोगों एक सफेद आॢटका कार में बैठे हैं। जिसका नंबर एमपी 04 ईसी 1744 है। गाड़ी मे लाल रंग की पट्टी में भारत सरकार लिखा है। बीच में अशोक चक्र बना हुआ है। वहीं उसके पीछे भी एक आर्टिका कार क्र्रमांक एमपी 17 जेडएम 9325 है। उसमें कुछ लोग बैठे थे। उनकी उम्र 23 से 24 साल थी। वह खुद को सरकारी अधिकारी बता रहे थे। शासन की तरफ से भेजा जाना बता रहे थे। शिकायत में युवक ने बताया कि वह सभी संदिग्ध लग रहे थे। इमरान सरकारी कर्मचारी भी नहीं था फिर भी उनके साथ बैठा था। शिकायत के बाद मुकुंदपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत पर धारा 319/2, 204 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके बाद मुकुंदपुर कस्बा में वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने शासकीय अधिकारी बन कर लोगों से धोखाधड़ी की। साथ ही अशोक स्तंभ का प्रयोग भी छलकपट के लिए किया। चोर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही दो कार भी जब्त की गई है।
इन चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारत सरकार लिखाकर नकली अफसर बन कर गाडिय़ों में घूमते पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मो इमरान खान पिता मो इसहाक मदनी उम्र 35 वर्ष निवासी मुकुंदपुर, मो फईम अंसारी पिता असीम उम्र 23 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर भजनपुरा उत्तर पूर्व दिल्ली, मो असलम पिता मो साबिर उम्र 25 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर दिल्ली, शुभम तिवारी पिता सच्चितानंद तिवारी उम्र 24 वष्र निवासी सोनवर्ष थाना गढ़ जिला रीवा शामिल हैं।