चांद नजर आया, आज मनाई जाएगी ईद

ईद का चांद बुधवार को नजर आ गया। चांद दिखने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार गुरुवार को मनाया जाएगा। बुधवार को 30 रोजा रमजान के पूरे होने के बाद चांद नजर आया। चंाद नजर आने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर आतिश बाजी की। बाजार में रौनक छाई रही। लोगों ने जमकर खरीदी की। चांद नजर आने के बाद अब गुरुवार 11 अप्रैल को ईदुल फितर का त्यौहार बनाया जाएगा।

चांद नजर आया, आज मनाई जाएगी ईद

बच्चे और बढ़े पहनेंगे नए कपड़े, बच्चों को मिलेगी ईदी
मजिस्जदों में पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, गले मिलकर लोग देंगे एक दूसरे को बधाई
रीवा। ईद उल फितर की नमाज का वक्त कमेटी ने तय कर दिया गया है। ईद उल फितर की नमाज कमेटी  के सेकेट्री एड0 महमूद खान ने बताया कि बीहर नदी के तट पर स्थित मुख्य ईदगाह घोघर एवं बादशाही ईदगाह बिछिया रीवा में सुबह 08:00 बजे ईद की नमाज़ अदा की जायेगी। जामा मस्जिद दाराशाह तकिया बिछिया, जामा मस्जिद शफीक हमीदिया कॉलोनी ढेकहा, जामा मस्जिद यासीन कटरा, जामा मस्जिद रिसालदार घोघर एवं निज़ामिया मस्जिद खुटेही मे सुबह 08:15 बजे नमाज़ होगी, जामा मस्जिद मौलवी साहब घोघर, जामा मस्जिद अब्दुल हफीज़ बोदाबाग, जामा मस्जिद तुर्कान निपनिया मे 08:30 बजे नमाज़ होगी, जबकि जामा मस्जिद छोटी दरगाह शरीफ एवं नूरानी जामा मस्जिद बारणागर कॉलोनी मे सुबह 08:45 बजे नमाज़ होगी, वहीं जामा मस्जिद तुर्कान घोघर, जामा मस्जिद बागीचा वाली पचमठा घोघर मे सुबह 09:00 बजे तथा रज़ा मस्जिद धोबिया टंकी मे सुबह 09:30 बजे नमाज़ का वक्त रखा गया है। केन्द्रीय जेल रीवा स्थित मस्जिद मे सुबह 10 बजे मुस्लिम बन्दियों को नमाज़ अदा करायी जायेगी। ईदगाह घोघर रीवा में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद मुबारक अजहरी नमाज अदा करायेगे। इसी तरह दूसरे नमाज स्थलो में वहां के मुकामी पेशइमाम नमाज अदा करायेगे।