एडी औचक निरीक्षण में पहुंचे शासकीय महाविद्यालय तो फटी रह गई आंख, 5 शिक्षक गायब थे और शेष कमरे में कर रहे थे यह काम
अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार को सेमरिया शासकीय महाविद्यालय और यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने शिक्षकों की भर्रेशाही पकड़ डाली। पांच बिना बनाए गायब थे। उन्हें रडार पर लिया गया है। सभी पर एक्शन की तैयारी है। शेष जो बचे थे। वह कमरे में गप्पे लड़ा रहे थे। एडी ने जमकर फटकार लगाई।

1 नियमित और 4 अतिथि विद्वान निरीक्षण में मिले नदारद, सभी को शोकाज की तैयारी
रीवा। बुधवार को RP Singh अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग पहले तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद 1.20 बजे वह निरीक्षण करने शासकीय महाविद्यालय सेमरिया पहुंच गए। सेमरिया में पहुंचते ही उनकी आंखे फटी रह गईं। एक भी कक्षा संचालित नहीं मिली। पूरे कॉलेज में सन्नाटा पसरा था। यह देख वह आग बबूला हो गए। उन्होंने इसके बाद कक्षों का निरीक्षण किये। निरीक्षण में सभी शेष शिक्षक और कर्मचारी एक कमरे में गप्पे लड़ाते मिल गए। एडी ने सभी की क्लास लगा दी। उन्हें जमकर फटकार लगाई। कक्षाओं के संचालन नहीं होने की जानकारी ली। शिक्षकों ने बताया कि भोज की परीक्षा चल रही है। यह सफाई काम नहीं आई क्योंकि सिर्फ एक कक्ष में ही परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था। शेष कक्षाएं खाली थी। सभी की ड्यूटी भी नहीं लगी थी। इस पर एडी ने सभी शिक्षकों को वार्निंग देते ही फटकार लगाई। साथ ही कहा कि दोबारा ऐसा हुआ तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस भीड़ में कुछ आउटसोर्स कर्मचारी भी थे। उन्हें भी वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। वहीं बैठक के बाद उन्होंन ेउपस्थिति पंजी ही जब्त कर ली। उपस्थिति पंजी का परीक्षण करने पर पाया गया कि पांच शिक्षक कॉलेज से नदारद है। इसकी सूचना तक नहीं दी गई। इस पर सभी शिक्षकों केा शोकाज नोटिस जारी किया जाएगा।
एडी ने यमुना प्रसाद शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया पौधरोपण
शासकीय कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद एडी RP Singh सीधे यमुना प्रसाद शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ ठीक ठाक मिला। इसके बाद उन्होंने स्टाफ के साथ ही कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। यह पौधरोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया।