प्रदेश के हर पुलिसकर्मी के मोबाइन पर बजेगा मऊगंज एसपी का नशे से दूरी है जरूरी अभियान पर बनाया थीम सांग
मप्र के सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का मोबाइल फोन मऊगंज एसपी के बनाए थीम सांग पर नाचेगा। नशे से दूरी है जरूरी थीम पर गाया गाना और धुन सभी पुलिसकर्मियों के सीयूजी नंबर की कॉलर ट्यून बन गया है।

मप्र पुलिस के 79000 सीयूजी नंबरों की कॉलर ट्यून के रूप में चयनित किया गया है गाना
एसपी मऊगंज ने गीत की धुन दी व एआई कम्पोजिंग की थी, गाने के बोल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल ने लिखे हैं
रीवा। मऊगंज पुलिस के साथ एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। मप्र पुलिस ने पूरे प्रदेश में नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया था। इसका पूरे प्रदेश में लोगों को समर्थन मिला था। इस अभियान को लेकर ही मऊगंज एसपी दिलीप कुमार सोनी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल मनीषा पाठक सोनी ने गीत तैयार किया था। इसमें गीत के शब्द मनीषा पाठक सोनी ने दिए थे लेकिन धुन और कम्पोजिंग का काम एसपी ने किया था। अब यही गीत धमाल मचा रही है। लोगों को यह गीत इतना पसंद आया कि अब यह पुलिस के मोबाइल की भी जान बन गया है। अब किसी भी पुलिस के यूएसजी नंबर पर फोन लगाने पर यही गाना सुनाई देगा। इसे पुलिस के 79 हजार नंबरों के लिए कॉलर ट्यून के रूप में चयनित किया गया है।