पीटीएस रीवा में पहला ऐसा विभाग बन गया है, जिसने शुरू कर दिया है ऐसा काम जो किसी और ने नहीं किया

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल रीवा का पहला ऐसा संस्थान बन गया है जिसने अपने सभी स्टाफ और अधिकारियों की सेवा पुस्तिका को आनलाइन करना शुरू कर दिया है। अब कर्मचारियों, अधिकारियों की सेवा पुस्तिका एक क्लिक में कहीं भी सामने आ जाएगी। सेवा पुस्तिका को स्थानांतरण के बाद भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पीटीएस रीवा में पहला ऐसा विभाग बन गया है, जिसने शुरू कर दिया है ऐसा काम जो किसी और ने नहीं किया

ईएचआरएमएस में फीड की जा रही है सेवा पुस्तिका 

सर्विस बुक का एक एक पन्ना स्केन किया जा रहा

रीवा। अब तक आपने ई आफिस ही सुना था। अब ई एचआरएमएस भी सुन लीजिए। इसमें कर्मचारियों, अधिकारियेां की सेवा पुस्तिका फीड की जाएगी। मप्र में इस सिस्टम पर काम पहले से ही शुरू हो गया है। सभी स्टाफ की सेवा पुस्तिका इस सिस्टम में फीड की जा रही है। रीवा में पीटीएस पहला विभाग बन गया है। जिसने ई एचआरएमएस पर काम शुरू किया है। पीटीएस के सभी पुलिसकर्मियों की सेवा पुस्तिका स्केन करके साइड अपर अपलोड की जा रही है। इस काम की शुरुआत सोमवार से की गई है। इसके लिए बकायदा पूरा सेटअप तैयार किया गया है। इस काम को अभय सिंह उन्हीं की देख रेख में सारा काम हो रहा है। इस कार्य की शुरुआत पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन और पीटीएस पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चल रहा है। पीटीएस में जितने भी पुलिसकर्मी हैं। सभी की सेवा पुस्तिका को स्केन कर ई एचआरएमएस में फीड की जाएगी। ऐसा करने वाला रीवा जिला में पीटीएस पहला विभाग बन कर सामने आया है। 

यह मिलेगा फायदा

सभी कर्मचारियों ,अधिकारियों की सेवा आनलाइन फीड होने से सेवा पुस्तिका का संधारण आसान हो जाएगा। कभी भी कहीं भी आनलाइन सेवा देखी जा सकेगी। अधिकारियों, कर्मचारियों को इस व्यवस्था से बड़ी राहत मिलेगी। सेवा पुस्तिका में कर्मचारियों, अधिकारियों के कार्यों का लेखा जोखा होता है। सर्विस बुक में सारी चीजें दर्ज होती है। अवकाश से लेकर कार्रवाई तक की जानकारी सेवा पुस्तिका में ही दर्ज होती है। अब यही सेवा पुस्तिका आनलाइन देखी जा सकेगी। सारी जानकारी इलेक्ट्रानिक फार्म में कनवर्ट किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों की सर्विस बुक का एक एक पन्ना स्केन किया जा रहा है।