नविवाहिता की मौत पर एसजीएमएच में हंगामा, दहेज प्रताडऩा का परिजनों ने लगाया आरोप

नविवाहिता की मौत पर परिजनों ने संजय गांधी अस्पताल में हंगामा मचाया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है।

नविवाहिता की मौत पर एसजीएमएच में हंगामा, दहेज प्रताडऩा का परिजनों ने लगाया आरोप

गुढ़ अंतर्गत दोही निवासी प्रिया की शादी दुआरी में हुई थी

नवविवाहिता ने फांसी के फंसे से लटक कर दी जान

रीवा। यह पूरी घटना चोरहटा थाना अंतर्गत दुआरी की है।गुढ़ तहसील अंतर्गत दोही निवासी प्रिया नाम की युवती की शादी 30 अप्रैल 2024 में दुआरी में अनिल के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि तब से प्रिया को ससुराल वाले प्रताडि़त करते आ रहे थे। दहेज में गाड़ी मांग रहे थे। कई बार मारपीट की गई। कई बार सुलह भी कराया गया। इसके बाद भी आदत में सुधार नहीं आया। सुबह प्रिया के पति ने फोन पर सूचना दी कि प्रिया की मौत हो गई है। इसके बाद जब घर पहुंचे तो पुलिस पहुंच चुकी थी। प्रिया के शव को जमीन पर लिटाया गया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने पुलिस ने ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रताडऩा से ही प्रिया की जान गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।