बैंक मैनेजर के कनपटी में रखी बंदूक, स्ट्रांग रूम खुलवाया और 12 किलो सोना, 5 लाख कैश लूट ले गए बदमाश

जबलपुर के सिहोरा में एक बड़ी लूट की वारदात को बदमाशों में अंजाम दिया। हथियार से लैस बदमाश बैंक में घुसे। बैंक मैनेजर की कनपटी में बंदूक रखी। स्ट्रांग रूम खुलवाया और 12 किलो सोना, 5 लाख नगद लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बैंक मैनेजर के कनपटी में रखी बंदूक, स्ट्रांग रूम खुलवाया और 12 किलो सोना, 5 लाख कैश लूट ले गए बदमाश

चार की संख्या में बैंक के अंदर घुसे थे बदमाश, एक आरोपी बाहर रैकी कर रहा था

सिहारो के खितौला के स्माल फाइनेंस बैंक में हुई वारदात

जबलपुर। बैंक भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। सोमवार को जबलपुर के सिहारो में खितौला स्माल फाइनेंस बैंक में बड़ी वारदात हो गई। इसाफ बैंक सुबह 9.30 बजे खुल गया था। हर दिन की तरह यहां सामान्य रूप से काम काज शुरू हुआ। कुछ ही देर में दो बाइक में सवार होकर पांच लोग बैंक पहुंचे। चार अंदर घुसे और एक बाहर ही तकवारी पर खड़ा हो गया। बैंक में घुसते ही बदमाशों ने कट्टा निकाल लिया। हवा में कट्टा लहराते हुए बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को धमकी दी गई। सभी को एक कमरे में बंर कर दिया गया। उनका मोबाइल भी छीन लिया गया। इसके बाद अदमाशों ने बैंक मैनेजर को पकड़ा। उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। कट्टी की नोक पर बैंक का स्ट्रांग रूम खुलवाया गया। स्ट्रांग रूम में 12 किलो सोना और 5 लाख नगद रखा था। सारा माल थैले में भरने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। वारदात के बाद इसकी जानकारी बैंक मैनेजर ने पुलिस को दी। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली। चारों तरफ घेरा बंदी कर दी गई। आरोपियों की तलाश शुरू की गई लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। 

पूरी प्लानिंग के साथ पहुंचे थे बदमाश

बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया। उसे देखने और सुनने के बाद तो यह तय है कि वारदात के पहले पूरी प्लानिंग की गई होगी। बैंक की कई दिनों तक रैकी की गई होगी। बैंक कितने बजे खुलता है। सुरक्षा के क्या इंतजाम रहते हैं। कितने लोग सुबह आते और रहते हैं। इन सारी तैयारियों  के बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया होगा। यही वजह है कि सुबह बैंक खुलते ही आरोपी पहुंच गए थे। उन्हें किसी तरह का डर भी नहीं था। बैंक की कमजोर कडिय़ां उन्होंने पहले ही देख ली थी। 

हाइवे पर पुलिस ने बिछाया जाल

आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी थी। जबलपुर कटनी हाइवे पर भी पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया। हालांकि आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आ पाए है। बैंक में घुसे बदमाशों ने अपना मुंह ढ़क रखा था। जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस बदमाशों की जानकारी सीसीटीवी फुटेज से भी खंगाल रही है। बदमाश किस तरफ भाग हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।