अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का हुआ निधन
करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया। संजय कपूर की उम्र 53 वर्ष थी। पोलो खेलते हुए उनकी जान चली गई।

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। संजय कपूर एक जाने-माने उद्योगपति थे और उन्हें पोलो खेल का बहुत शौक था।