रेलवन ऐप लांच: अब सिंगल एप से होंगे रेलवे के सारे काम, एक क्लिक में रिजर्वेशन, कैंसलेशन तक होगा

यात्रियों की सुविधाओं में भारतीय रेलवे इजाफा करने जा रहा है। कई बड़े कदम उठा रहा है। कुछ बदलाव लागू हो गए हैं। कुछ होना शेष है। इन बदलावों के बीच रेल मंत्री ने देशभर के लोगों केा एक बड़ी राहत और सुविधा दी है। रेल वन ऐप लांच किया है। यह ऐप हर तरह की जानकारी और सुविधाएं लोगों को घर बैठे देगा। रिजर्वेशन से लेकर कैंसलेशन, कोच पॉजीशन, प्लेटफार्म टिकट, पार्सल तक की जानकारी इस एप से मिल जाएगी। इसे रेल मंत्री ने लांच कर दिया है।

रेलवन ऐप लांच: अब सिंगल एप से होंगे रेलवे के सारे काम, एक क्लिक में रिजर्वेशन, कैंसलेशन तक होगा
rail one app

एप से ही रिजर्वेशन होगा और इसी से रिफंड भी हो जाएंगे पैसे

लॉगिन भी आसान होगा, कोई पासवर्ड याद रखने की झंझट नहीं होगी

NEW DELHI। 1 जुलाई से रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में कई बदलाव किया है। किराया तो बढ़ाया ही है लेकिन उसके साथ कुछ व्यवस्थाओं में भी बदलाव  किया गया है। इस व्यवस्थाओं में एक रेल वन ऐप भी  लॉच किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐप को सीआरआईएस के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर लांच किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस ऐप का उद्देश्य लोगों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है। इस ऐप के लांच होने के बाद अलग अलग साइट और ऐप में जाने की झंझट से भी यात्रियों को मुक्ति मिल जाएगी। अब उन्हें इसी एक ऐप में ह सारी चीजें मिल जाएंगी। 

इस ऐप में यह सब कुछ मिलेगा

यात्रियों को इस ऐप में वह सारी सुविधाएं घर बैठे मिल जाएंगी। जिसके लिए वह दलालों के चक्कर लगाते थे। घर बैठे ही इस एप से रेलवे रिजर्वेशन करा सकेंगे। इसके अलावा कैंसलेशन की भी सुविधा है। कैंसलेशन के बाद रुपए भी आसानी से रिफंड हो जाएंगे। इस ऐप से प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकते हैं। पीएनआर स्टेटस चेक कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन पर कोच की पॉजीशन की भी जानकारी इस ऐप से मिल जाएगी। इसके अलावा मॉलगाड़ी, पार्सल डिलीवरी, ट्रेन का लाइन स्टेटस भी देख सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप से यदि यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत आती है तो मदद भी मांगी जा सकती है। शिकायत भी की जा सकती है। 

इसमें रजिस्ट्रेशन आसान बनाया गया है

रेलवन ऐप में यात्रियों के लिए लॉगिन को आसान बनाया गया है। नए उपयोगकर्ता इसमें कम से कम जानकारी देकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी को पूछताछ तक ही सीमित रहता है तो वह गेस्ट लॉगिन भी कर सकते हैं। ओटीपी से उन्हें लॉगिन करने का मौका मिल जाएगा। इसके अलावा इसमें सिंगल साइन ऑन की भी सुविधा दी गई है।