लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची, रीवा से राजेन्द्र यथावत लखन हट गए और अशोक डट गए

आल इंडिया कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्ष शहर और ग्रामीण के पद पर परिवर्तन के संकेत पहले ही दे दिए थे। इसकी लिस्ट भी तैयार हो चुकी थी लेकिन जारी करने में जरूर देरी की गई। लंबे इंतजार के बाद अब कांग्रेस ने प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। रीवा से जिला अध्यक्ष ग्रामीण का यथावत हैं लेकिन शहर अध्यक्ष बदल गए हैं। खंडेलवाल की जगह अशोक ने ली ली है।

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची, रीवा से राजेन्द्र यथावत लखन हट गए और अशोक डट गए

जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शर्मा बने रहेंगे लेकिन शहर अध्यक्ष अशोक पटेल को बना दिया गया

रीवा। कांग्रेस ने जिला अध्यक्षकों के पदों पर सभी जिलों में परिवर्तन किया है। इंदौर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चिंटू चौकसे को पदस्थ किया गया ळै। वहीं जिला अध्यक्ष पद पर विपिन वानखेड़े को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सतना शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी और ग्रामीण सिद्धार्थ कुशवाहा को बनाया गया है। सीधी में ज्ञान प्रताप ङ्क्षसह को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह सिंगरौली सिटी में प्रवीण सिंह चौहान को शहर और सरस्वती सिंह मरकाम को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह रीवा में अशोक पटेल को शहर अध्यक्ष और राजेन्द्र शर्मा को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मप्र में कुल 71 शहर और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। जनरल सेक्रेट्री केसी वेनुगोपाल ने सूची प्रकाशित की है। उन्होंने कहा है कि यह अप्वाइन्मेंट संगठन श्रजन अभियान के तहत किए गए हैं। सभी जिला अध्यक्षों की सूची देखने के लिए नीचे क्लिक करें।