5 स्टार रेटिंग पर मना नगर निगम में जश्न, जमकर बजे ढोल नगाड़े, नगर निगम कमिश्नर फूल माला से लादा गया
स्वच्छता सर्वेक्षण में रीवा ने कमाल कर दिया। उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। रीवा को स्वच्छता सर्वेक्षण में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसी का जश्न कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम में धूमधाम से मनाया। ढोल नगाड़ों के साथ कर्मचारी संघ नगर निगम पहुंचा। जमकर ढोल नगाड़े बजाए गए। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर को जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। कमिश्नर को इस सफलता के लिए बधाई दी गई। कमिश्नर ने कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्हें भी उपलब्धि की बधाई दी।

नगर निगम रीवा परिसर में मना जश्र, कमिश्नर ने कहा आपके साथ मिलकर रीवा को नंबर 1 बनाएंगे
रीवा। स्वच्छता सर्वेक्षण में रीवा ने इस बार 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। इसके साथ ही द ेशभर में 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले स्वच्छ शहरों की श्रेणी में भी रीवा पांचवे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर नगर निगम परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े बजाए गए। कार्यालय परिसर में ही सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कमिश्नर का फूल माला से स्वागत किया। वहीं कमिश्नर ने भी कर्मचारियों को फूल माला पहचान कर उपलब्धि की बधाई दी। इस अवसर पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को मिली इस उपलब्धि का श्रेय आयुक्त नगर निगम सौरभ सोनवणे को दिया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि यह कमिश्नर नगर निगम की मेहनत का ही परिणाम है। आगे भी उनके नेतृत्व में इसी तरह काम करते रहें। रीवा को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में नंबर 1 पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
कमिश्नर ने सभी सफाई कर्मचारियों का आभार व्वयक्त करत ेहएु काह कि यह उपलब्धि सभी के अथक प्रयासों से ही मिल पाई है। उन्होंने कहा कि हम आगे भी मिलकर काम करेंगे और रीवा को देश का नंबर 1 शहर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम और रीवावासियों के सामूहिक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सीताराम चमकेल, संघ संरक्षक साधूराम, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिगोते, वार्ड दरोगा सुरेन्द्र समुन्द्रे, विनोद सिगोते, हरिशंकर, विनोद बैरिया, अंकित समुन्द्रे, राजकुमार प्रकाश और सभी सफाई मित्र, निगम कर्मचारी मौजूद रहे।