खुराफाती निकले माटसाब, 500 करोड़ फिरौती मांगने पर पुलिस ने पकड़ा, इनके मंसूबे सुनकर रह जाएंगे दंग
न्यायाधीश से 500 करोड़ की फिरौती मांगने वाले व्यक्ति को पुलिस पकड़ लाई। पुलिस ने जब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह भी दंग रह गई। यह खुराफात किसी सामान्य व्यक्ति ने नहीं किया। एक रिटायर्ड मास्टर साहब ही आरोपी निकले। परिजनों को फंसाने के लिए ही उन्होंने ऐसा ताना बाना बुना था।

यूपी के शंकरगढ़ से पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक को पकड़ कर लाई
परिवार के सदस्यों को फंसाने के लिए रची थी साजिश
रीवा। पारिवारिक विवाद में व्यक्ति एक दूसरे को फंसाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक गिर जाता है। ऐसा ही मामला त्योंथर व्यवहार न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश के फिरौती वाले मामले में भी सामने आया है। न्यायाधीश को पत्र एक रिटायर्ड शिक्षक ने लिखा था। 500 करोड़ की फिरौती शिक्षक ने मांगी थी। शिक्षक यह फिरौती का पत्र सिर्फ परिजनों को फंसाने के लिए लिखा था। वह पुलिस का ध्यान दूसरी तरफ ले जाना चाहता है। पत्र में जिनका नाम लिखा उन्हें शिक्षक फंसाना चाहते थे। इसी लिए यह पूरी कारस्तानी की। हालांकि सोहागी पुलिस ने चंद दिन में ही राज उजागर कर दिया। रिटायर्ड शिक्षक को पकड़ कर थाने ले आई।
कुछ दिन पहले हुआ था विवाद तब उपजा खुराफाती आइडिया
मिली जानकारी के अनुसार न्यायाधीश को फिरौती का पत्र भेजने वाले आरोपी का नाम देवराज सिंह है। वह प्रयागराज थाना बारा ग्राम सुंदरपुरा का रहने वाले हैं लेकिन कुछ सालों से शंकरगढ़ में रह रहे थे। उनका कुछ दिन पहले परिवार के सदस्य जो सुंदरपुरा में रहते हैं। उनके साथ विवाद हो गया। विवाद जिनके साथ हुआ उनका नाम देवराज सिंह है। उन्हीं के नाम से न्यायाधीश के नाम पत्र लिख दिया।
अक्सर न्यायालय आता रहता था रिटायर्ड शिक्षक
19 अगस्त को रिटायर्ड शिक्षक का संदीप ङ्क्षसह के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद से ही उसे फंसाने की शिक्षक योजना बनाने लगा। उसका दिमाग त्योंथर न्यायालय तक पहुंचा। उसे यह तरकीब ज्यादा ठीक लगी। वह अक्सर त्योंथर न्यायालय आता रहता था। इसके कारण उसे न्यायाधीश का नाम पता था। इसी का फायदा शिक्षक ने उठाया और फिरौती की मांग का पत्र लिख दिया।