178 करोड़ से बनेगी रीवा की एक और सड़क, छुटिया घाटी में बनेगी सुरंग

रीवा में सड़कों का जाल बिछिया जा रहा है। रीवा से बनकुइयां तक की सड़क के दिन भी फिरने वाले हैं। इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। 178 करोड़ रुपए से टू लेन सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा रीवा शहडोल मार्ग में पडऩे वाली छुहिया घाटी के घुमावदार रास्तों से भी मुक्ति मिलेगी। सुरंग बनाई जाएगी। डीपीआर तैयार करने के निर्देश डिप्टी सीएम ने दिए हैं।

178 करोड़ से बनेगी रीवा की एक और सड़क, छुटिया घाटी में बनेगी सुरंग
file photo

ढेकहा तिराहा में बनेगा जंक्शन, रगुदहा से सेमरिया तक की सड़क का भी होगा निर्माण

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा और सागर संभाग के सड़क निर्माण की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा-शहडोल मार्ग पर छुहिया घाटी में सुरंग निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने, रीवा जिले के ढेकहा तिराहे पर प्रस्तावित जंक्शन और चौराहा निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 7.8 करोड़ रुपए) जो क्षेत्रीय यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, को प्रस्ताव में शामिल करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही रीवा-बनकुइयां मार्ग (34 किमी अनुमानित लागत 178 करोड़ रुपए) के टू-लेन विथ पेव्ड शोल्डर उन्नयन एवं निर्माण कार्य और रीवा-बीड़ा सेमरिया मार्ग (गुदहा से सेमरिया 15 किमी, 78.75 करोड़ रुपए) के कार्य को प्रस्ताव में शामिल कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

       उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अजगरहा इटहा मोड़ से दुवहा बहुरी बांध तक 14.10 किमी लम्बे पहुँच मार्ग के निर्माण हेतु शेष राशि की प्रशासनिक स्वीकृति एवं आवंटन के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के लिए कहा। इसके साथ ही रीवा जिले के रौसर चौराहे से कुठुलिया मार्ग पर बीहर नदी में जलमग्नीय पुल निर्माण की लागत भू-अर्जन और पहुँचमार्ग की लंबाई बढऩे से पहुँच मार्ग के शेष निर्माण के लिये पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति की कार्यवाही शीघ्र करने के लिए कहा। उन्होंने रीवा से सीधी 4-लेन सड़क निर्माण, उमरिया से शहडोल टू-लेन सड़क, सागर बायपास, सागर-दमोह-कटनी, सागर से सतना और रीवा बायपास के कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और समय अनुसार कार्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंहए एमडी एमपीआरडीसी भरत यादव उपस्थित रहे।