डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर बधाई देने ऐसी उमड़ी भीड़ की पूरा ऑडिटोरियम ही भर गया, लोग खड़े थे
रविवार को डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला का जन्मदिन था। डिप्टी सीएम ने जन्म दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन से की। ईको पार्क में मौजूद मंदिर में पहुंच कर सपत्नीक पूजा अर्चना की। इसके बाद बसामन मामा पहुंच कर गौसेवा की। शाम को ऑडिटोरियम में जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएम पहुंचे। यहां लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ी की जगह ही कम पड़ गया। पूरे जिले से लोग डिप्टी सीएम को बधाई देने पहुंचे थे पूरा ऑडिटोरियम की खचाखच भरा हुआ था। लोग अंदर के साथ ही बाहर भी खड़े थे।

डिप्टी सीएम ने ऑडिटोरियम में की कन्या पूजा, लोगों ने गजमाला पहनाकर दी बधाई
भीड़ देखकर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने हुए गदगद, हाथ जोड़कर सभी को नमन किया
रीवा। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला का रविवार को जन्मदिन था। डिप्टी सीएम का पूरे जिले में जोरदार स्वागत हुआ। जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम को कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में भी आयोजन किया गया। यहां पूरे शहर से लोग एकत्र हुए। डिप्टी सीएम को स्वागत करने लोगों फूल मालाओं से स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कृष्णा ऑडिटोरियम में पहले कन्याओं का पूजन किया।
इसके बाद लोगों ने उनका गजमाला से स्वागत किया। भारी भीड़ मौके पर मौजूद थी। डिप्टी सीएम का जन्मदिन मनाने के लिए उमड़ी भीड़ में गजब का उत्साह नजर आया।
हर व्यक्ति किसी न किसी तरह से अपनी शुभकामनाएं डिप्टी सीएम तक पहुंचाने में लगा था। ऑडिटोरियम पूरी तरह से जनता की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था।
मंदिर में सत्नीक की पूजा अर्चना
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जन्मदिवस के अपसर पर ईको पार्क में स्थित कुंडेश्वरनाथ शिव मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का दूध गंगा जल और शुद्ध जल से अभिषेक करके पूजा अर्चना की।
डिप्टी सीएम ने लक्ष्मणबाग में की गौसेवा
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के जन्मदिवस पर लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर तथा गौशाला में जन्म उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग मंदिर में पहुंचकर विभिन्न देवताओं के दर्शन तथा पूजा अर्चन किया। श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला में गौमाता की पूजा करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया तथा जन्मदिवस के अवसर पर देवी स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने गौशाला की गौमाता के लिए आयोजित भण्डारे का शुभारंभ कर गौमाता को विभिन्न व्यंजन खिलाये। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मणबाग की पावन भूमि पर जन्मदिन मनाया जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और गौरव का क्षण है। गौमाता और जनता के आशीर्वाद से मुझे रीवा और विन्ध्य के विकास की शक्ति मिली है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता में देवी-देवताओं का वास होता है। गाय का गोबर और मूत्र का उपयोग पूजा में किया जाता है। यही गौमाता की पवित्रता का प्रमाण है। उनके आशीर्वाद से मैं सदैव क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहूंगा। हम सब मिलकर रीवा और विन्ध्य को विकास में अब्वल बनायेंगे।