50 का शपथ पत्र अब 200 का पड़ेगा, अब बंदूकों का लाइसेंस हुआ महंगा, स्टाम्प शुल्क 400 गुना महंगी

सरकार के फैसले से अब लोगों के पसीने छूटेंगे। बंदूक का शौक रखने वालों की हवा निकलने वाली है। सरकार ने लाइसेंस का नवीनीकरण ही इतना मंगा कर दिया कि सामान्य आदमी लाइसेंस ही सरेंडर कर देगा। वहीं जमीनों का एग्रीमेंट, शपथ पत्र सहित कई कार्यों में लगने वाले स्टाम्प शुल्क का दाम 400 फीसदी तक महंगा कर दिया गया है। इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। अब छात्र सहित सामान्य लोग जो 50 रुपए का शपथ पत्र बनवा लेते थे, उसके अब 200 रुपए सिर्फ स्टाम्प शुल्क के देने होंगे।

50 का शपथ पत्र अब 200 का पड़ेगा, अब बंदूकों का लाइसेंस हुआ महंगा, स्टाम्प शुल्क 400 गुना महंगी
file photo

BHOPAL. सरकार विधानसभा में स्टाम्प संशोधन विधेयक 2025 लेकर आई। विपक्ष ने इस स्टाम्प संशोधन विधेयक पर जमकर हंगामा मचाया। सरकार स्टाम्प शुल्क में बढ़ोत्तरी करना चाहती थी। इस पर विपक्ष ने जनता पर इसे आर्थिक बोझ बताकर वापस करने की बात। सत्ता पक्ष ने वापस नहीं लिया और आश्वासन भी नहीं दिया। विपक्ष सदन से वाकआउट कर गया लेकिन विधेयक पास कर दिया गया। इस संशोधन विधेयक के पास होने से अब सब को जेब कई गुना ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। छात्रों से लेकर महिला, पुरुष, बुजुर्ग सब को स्टाम्प की भारी शुक्ल चुकानी होगी। सरकार ने 100 से 400 गुना तक शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी है। स्टाम्प शुल्क में इसके पहले वृद्धि वर्ष 2014 में की गई थी। अब 11 साल बाद फिर से बढ़ोत्तरी की जा रही है। 

किस काम में कितनी बढ़ोत्तरी की जा रही है

कार्य                          पहले अब (राशि रुपए में)

शपथ पत्र                          50 रुपए 200

अचल संम्पत्ति एग्रीमेंट          1000 5000

कंसेंट डीड                          1000 5000

हथियार लाइसेंस                 5000 10000

हथियार लाइसेंस रिन्यू            2000 5000

पार्टनरशिप डीड                 2000 5000

ट्रस्ट सम्पत्ति                 1000 5000

पॉवर आफ अटार्नी         1000 2000

रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज में सुधार 1000 5000