कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने एकत्र हुए। कांग्रेस ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा।

बढ़ती बिजली की समस्या, अपराध, खाद का संकट, नकली बीज और उर्वरक की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

रीवा। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष  राजेन्द्र शर्मा और शहर अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की रूरत है  लेकिन सहकारी समितियों में खाद नहीं है। खाद का स्टॉक शून्य है। बाजार में नकली खाद दोगुने दामों में बेचा जा रहा है। नकली उर्वरक बाजार में किसानों को बेचा जा रहा है। किसान लुट रहे हैं। आए दिन लूट, डकैती हत्या की वारदात हो रही है। महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। किसान आवारा मवेशियों से परेशान है। इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि हर दिन यहां गौशाला खोली जा रही है लेकिन मवेशी सड़क पर ही रहते हैं। सड़कों को ही गौशाला बना दी गई है। इन्हीं मुद्दों और समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन सौपने के दौरान जिला अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस नेता विमलेन्द्र तिवारी, कविता पाण्डेय, डॉ शीला त्यागी, रवि तिवारी, सज्जन पटेल, राजेन्द्र सिंह, सीमा सिंह, तारा त्रिपाठी, प्रभा सोहगौरा, सहफूज खान, ममता सिंह परिहार, अंजनी द्विवेदी, विनय पाण्डेय, राजेश मिश्रा बब्बू सहित अन्य नेता मौजूद रहे।