लाभम से मिलेगा सराफा व्यापारियों को लाभ, बनेंगे स्मार्ट
रीवा में सराफा व्यापारियों केा और स्मार्ट बनाने के लिए लाभम सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें संभागभर के सराफा व्यापारी शामिल हुए। इस सेमिनार में व्यापारियों की समस्याएं सुनी गई। उनके निराकरण के तरीके बताए गए। व्यापार में और तरक्की कैसे मिले। इस पर टिप्स भी दिए गए। यह सेमिनार व्यापारियों और और स्मार्ट बनाने में कारगर साबित होगी।
रीवा। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलर्स डोमेस्टिक काउंसिल के सौजन्स से सराफा मंडल रीवा के नेतृत्व मे सोमवार को लाभम नामक विशेष सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य ज्वेलरी व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करना और व्यापारियों को अपने व्यवसाय को अधिक संगठित एवं कुशल तरीके से संचालित करने की संपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। इस महत्वपूर्ण आयोजन में जीजेसी के अध्यक्ष राजेश रोकड़े , उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता लाभम के संयोजक वर्धमान आशीष कोठारी, सह संयोजक अमित सोनी व गुरजीत सिंह तथा मप्र सराफा एसोसिएशन से राजा सराफ जैसे प्रमुख व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे। सराफा मंउल की ओर से संरक्षक महेन्द्र सराफ व धनंजय सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष ताम्रकार, सचिव मानिकलाल सोनी, सह सचिव दिलीप सोनी, आनंद सोनी, चमन सोनी, योगेश अग्रवाल, रोहित पाठक, राजकुमार गुप्ता, वेदप्रकाश जयपुरिया, रोहित खंडेलवाल, रितेश सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। रीवा सहित संभाग के विभिन्न हिस्सों से आए ज्वेलर्स ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई। यह सेमिनार व्यापारियों के लिए अपनी समस्याओं को साझा करने और उद्योग विशेषज्ञों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की रणनीति समझने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन ज्वेलरी उद्योग को नई दिशा देने और व्यापारियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।