सावन का पहला सोमवार: हर हर महादेव की जयकारों से गूंजे शिवालय, मंदिरों में उमड़ी भीड़

आज सावन का पहला सोमवार है। पहले सोमवार में शिव मंदिरों में भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ी की पैर रखने की जगह नहीं बची। किला में भगवान महामृत्युंजय मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। हर कोई भगवान के एक दर्शन के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। गह जगह पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन होता रहा। पूरा जिला ही शिव की भक्ति में लीन रहा।

सावन का पहला सोमवार: हर हर महादेव की जयकारों से गूंजे शिवालय, मंदिरों में उमड़ी भीड़

रीवा। वैसे तो सावन तीन दिन पहले ही लग गया था लेकिन पहला सोमवार 14  जुलाई को पड़ा। सभी शिव भक्तों को सोमवार को बेसब्री से इंतजार था। पहला सोमवार आते ही सुबह से ही भगवान शिव की भक्ति में भक्त डूब गए। सुबह 4 बजे से ही शिवालयों में भक्तों की लाइन लगनी शुरु हो गई। भगवान भोलेनाथ को खुश करने लोगों ने पूजा अर्चना की। जलाभिषेक किया। भंडारे का भी आयोजन किया। पूरे शहर में जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया। सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह से शुरू हुआ भक्तों की भक्ति का यह क्रम देर रात तक जार रहेगा। 

करीब 1 किमी लंबी लाइन

किला में भगवान महामृत्युंजय मंदिर में भक्तों की हर साल भीड़ उमड़ती है। इस बार भी भक्त पहुंचे। सभी हाथों में फूल बेलपत्र, जल, धूत, धतूरा लेकर पहुंचे थे। भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करने में ही घंटों इंतजार करना पड़ा। यहां मंदिर के बाहर ही करीब 1 किमी से भी लंबी लाइन लगी रही। यह लाइन सर्पाकार में घुमावदार होते हुए गेट तक पहुंच गई थी। भगवान के दर्शन करने बच्चे, बुढ़े, महिलाएं और युवतियां भी पहुंची थीं। सभी पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग चढ़ा नजर आया।

इन मंदिरों में भी लगी रही भीड़

रीवा जिला और मऊगंज जिला में कई प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं। इन मंदिरों में अपनी धार्मिक मान्यताएं हैं। इन मंदिरों में हर साल सावन सोमवार में भीड़ लगती है। रीवा में किला के अलावा कोठी कम्पाउंड स्थित मनकामनेश्वर मंदिर में भी भीड़ लगती है। यहां भी भक्तों ने पहुंच कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा देवतालाब शिव मंदिर में दूर दूर से दर्शन करने लोग पहुंचते हैं। पड़ोसी  राज्य से भी यहां दर्शन के लिए भक्त आते हैं। इस मंदिर में स्थापि शिवलिंग के अलावा इस मंदिर का निर्माण भी देखने भक्त आते हैं। इसके अलावा गुढ़ में भी शिव मंदिर भक्तों की भीड़ दर्शन करने पहुंचती है।

 

सारी कामनाएं होती हैं पूरी, मन को मिलती है शांति

भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चन करने से सारी मुरादें पूरी होती है। सावन में भगवान शिव की आराधना घर में सुख समृद्धि लेकर आती है। सारी मनोकामना भगवान पूरी करते हैं। लोग भगवान को प्रसन्न करने व्रत आदि भी रखते हैं। भंडारे आदि का भी आयोजन किया जाता है।