लेट्रिन से खून आना सिर्फ बबासीर नहीं, यह कैंसर जैसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है
लेट्रिन के रास्ते से यदि खून रिस रहा है तो इसे हल्के में न ले। यह सिर्फ भगंदर नहीं हो सकता। इसके खतरनाक परिणाम सामने आ सकते हैं। कई मामलों में पेट में छाले, गांठ भी हो सकते हैं। यदि इन्हें आपने नजर अंदाज किया तो यह आपके लिए घातक हो सकता है। जिसका दर्द आपको जिंदगी भर झेलना पड़ सकता है। यही छाले और गांठन कैंसर के रूप ले सकते हैं, जो मरीज के लिए घातक हो जाते हैं। यदि किसी को लेट्रिन में दिक्कतें आती हैं। बार बार लेट्रिन जाने पर भी पेट साफ नही होता तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं।

दर्द की दवा, अत्यधिक एंटीबायोटिक का सेवन है पेट के लिए खतरनाक
रीवा। पेट की समस्याओं के बढऩे की मुख्य वजह अनियमित दिनचर्या है। इसके कारण ही यह बीमारियां बढ़ गई है। दर्द की दवाइयों का सेवन और अधिक मात्रा में एंटीबायोटिक का सेवन भी पेट की बीमारी का कारण बनता है। इसके अलावा पेट में इन्फेक्शन और आईबीडी इन्फ्लामेंट्री वाल डिजीज भी कारण बनते है। पीजा बर्गर का सेवन पेट को कमजोर बना देता है। इसके कारण पेट में छाले और गंठान की समस्या बढ़ जाती है। इसके कारण भी लेट्रिन के रास्ते से खून रिसने लगता है।
-----------
यदि लेट्रिन में खून आ रहा है तो इसे हल्के में न लें
बबासीर में दर्द नहीं होता है। छाले और गंठान होने पर ही दर्द बढ़ता है। यह बीमारी आपको परेशान कर देती है। कहीं भी आप बैठ नहीं सकते। कभी भी पेट खराब हो जाता है। आपको बार बार लेट्रिन जाना पड़ सकता है। किसी भी शरीर से यदि खून जाता है तो यह सही नहीं है। तुरंत आपको पेट रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। इस तरह की समस्या में आपकी बीमारी का इलाज दूरबीन जांच से ही संभव है। दूरबीन की जांच से ही बीमारी की सही वजह का पता चल पाता है।
इन चीजों को दिनचर्या में करें शामिल
एंटीबायोटिक और दर्द निवाकरण दवाइयों का उपयोग ज्यादा न करें। जितनी जरूरत हो उतना ही सेवन करें। जरूरत से ज्यादा न लें। यह आयुर्वेदिक, एलोपैथी और होम्योपैथिक दवाइयों पर लागू होता है। इन दवाइयों का सेवन डॉक्टर की निगरानी में ही करें। अधिक से अधिक रेशेदार सब्जियों का सेवन करें। अधिक से अधिक व्यायाम करके पेट की बीमारियों से बचा जा सकता है।
-------------
डॉ प्रदीप निगम
पेट, लीवर, पित्त, आंत और डायबिटीज रोग विशेषज्ञ, रीवा