पुलिस की लापरवाही, हथकड़ी खिसका कर भागा रेप का आरोपी, पुलिस के उड़ होश
रीवा पुलिस की फिर लापरवाही सामने आई है। एक रेत के आरोपी ने पुलिस को ही चकमा दे दिया और कस्टडी से फरार हो गया। हद तो यह है कि उसके हाथ में हथकड़ी लगी थी। फिर भी वह हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग खड़ा हुआ। आरोपी के फरार होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस के होश उड़ गए। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस ने दोबरा धरदबोचा।
पुलिस कस्टडी से रेप के आरोपी के भागने से मचा हड़कप, दोबार पकड़ाया
रीवा। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना मनगवां थाना क्षेत्र में रविवार को सामने आई। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था,जिसके फरार होने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया में तो चर्चा थी कि आरोपी युवक 10 से 12 घण्टे बाद पुलिस के हाथ लगा वहीं पुलिस की माने तो वह एक से डेढ़ घंण्टे अंदर थाना से कुछ ही दूरी पर मिल गया था। जानकारी के मुताबिक मनगवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था, बताया गया कि बीती रात आरोपी हथकड़ी से हाथ खिसकार पैदल ही भाग निकला। जब वह थाना में नहीं दिखा तो पुलिस एक्टिव हुई और दोबारा उसकी तलाश शुरू की जिसके बाद पुलिस ने जब उसे दोबार पकड़ा तो राहत की सांश ली। पीडि़ता ने मनगवां थाना में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह नाबालिग थी तब से युवक उसके साथ शारीरिक संबंध शादी का झांसा देकर बना रहा था, लेकिन बालिग होने के बाद शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने पीडि़ता के साथ शादी से इंकार करते हुए कहा कि वह एससीएसटी वर्ग की है जिससे वह शादी नहीं कर सकता। मनगवां पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर एससीएसटी एक्ट, पाक्सो सहित दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी शिवम कुशवाहा को गिरफ्तार किया था, लेकिन वह बीती रात पुलिस कस्टडी से फरार हो गया जिसके बाद उसे पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया है।