नगर निगम की टीम अचानक चन्द्रा मंगलम विवाह घर पहुंची और गेट पर जड़ दिया ताला, जाने क्या है वजह
नगर निगम रीवा की टीम वार्ड क्रमांक 13 में संचालित चन्द्रामंगलम विवाह घर पहुंची और गेट पर ताला जड़ दिया। विवाहघर पर नगर निगम का 2 लाख 79 हजार रुपए का टैक्स बकाया था। टैक्स नहीं जमा करने पर यह कार्रवाई की गई। इसके अवाला एक और व्यावसायिक भवन पर ताला जड़ा गया। वार्ड 9 में तीन दुकानों पर भी कार्रवाई की गई है। नगर निगम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

नगर निगम का टैक्स नहीं जमा करने पर की जा रही कार्रवाई, ताला लेकर निकल रहे अधिकारी
रीवा। नगर निगम क्षेत्र में बने व्यावसायिक भवनों के खिलाफ नगर निगम ने तालाबंदी अभियान शुरू कर दिया है। बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सालों से इन व्यावसायिक भवनों का टैक्स नहीं जमा किया गया है। इसके कारण यह राशि लाखों में पहुंच गई है। दुकानों से दुकान मालिक किराया तो वसूल रहे लेकिन नगर निगम को टैक्स नहीं दे रहे हैं। इसके कारण राजस्व पर असर पड़ रहा है। नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवणे ने इन बकायादारों पर एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से यह कार्रवाई जारी है। इससे बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है। वार्ड क्रमांक 9 मे मकान नंबर 1387 भवन स्वामी श्रीमती शकुंतला तिवारी पति संगमलाल तिवारी की तीन दुकानें हैं। इन पर 1 लाख 88 हजार 266 रुपए बकाया था। इनकी तीनों दुकानों में ताला जड़ दिया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 13 में मकान नंबर 316 जिस पर चन्द्रा मंगलम विवाह घर संचालित हो रहा है। उस पर 2 लाख 79 हजार 590 रुपए बकाया था। इसके भवन स्वामी हरिहर प्रताप ङ्क्षसह हैं। टैक्स नहीं जमा करने पर विवाह घर में भी ताला जड़ दिया गया। तीसरी कार्रवाई प्रीतम सिंह पिता रामायण प्रताप ङ्क्षसह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर की गई है। इन पर 87 हजार 209 रुपए का टैक्स बकाया था। टैक्स नहीं जमा करने पर भवन में ताला जड़ दिया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई में प्रमुख रूप से सहायक राजस्व अधिकारी रावेन्द्र सिंह, नीलेश चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक रवि प्रकाश मिश्र, शिव प्रसाद पाण्डेय, उप राजस्व निरीक्षक मो शकील अंसारी, अनुपम एवं राजस्व अमला मौजूद रहा। कमिश्नर नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि टैक्स में किसी तरह की छूट न हीं दी जाएगी। राशि नहीं जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।