मप्र पुलिस विभाग में 39 पुलिस अधिकारियों के तबादले, जबलपुर से एसपी की रीवा में हुई पदस्थापना, एक एडिशन एसपी भोपाल भेजे गए

मध्य प्रदेश में अभी ताबदले का दौर थमा नहीं है। अभी मुख्यमंत्री के आदेश से स्थानांतरण जारी है। शुक्रवार को मप्र के पुलिस विभाग में 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक और एसपी पीटीएस शामिल हैं। यह सभी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। जिनका स्थानांरतण किया गया है। रीवा से भी एक एडिशन एसपी का स्थानांतरण भोपाल किया गया है। वहीं एक की पदस्थापना जबलपुर से की गई है।

मप्र पुलिस विभाग में 39 पुलिस अधिकारियों के तबादले, जबलपुर से एसपी की रीवा में हुई पदस्थापना, एक एडिशन एसपी भोपाल भेजे गए
स्थानांतरण लिस्ट

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल का रीवा से भोपाल हुआ तबादला

BHOPAL। मप्र शासन ने 17 जून तक तबादलों ओपन किया था। कई विभागों के तबादले आदेश जारी नहीं हो पाए थे। अब वह आदेश धीरे धीरे जारी हो रहे हैं। पहले सिर्फ कर्मचारियों, पुलिसकर्मियो के ही तबादले हो रहे थे। अब उच्च पदों पर पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। आईएसपी, आईपीएस का भी तबादला किया जाना है। इसके पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। शुक्रवार को भोपाल पुलिस मुख्यालय से 30 राज्य सेवा पुलिस अधिकारियेंा के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इसमें रीवा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल का भी नाम है। वहीं जबलपुर से रेडियो जान के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार पटेल की रीवा रेडिया जोन पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापना की गई है।  इन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। वहीं झाबुआ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्रे को सतना में पदस्थ किया गया है।