सूर्या होटल में रुकी महिला ने जमकर मचा हंगामा, सुबह पुलिस अपने साथ ले गई

सिविल लाइन थाना अंतर्गत खन्ना चौराहा स्थित सूर्या होटल में आधी रात को एक पति पत्नी ने जमकर हंगामा मचाया। होटल के साथ ही सड़कों पर भी महिला ने आधी रात को उड़दंग मचाया। महिला के उपद्रव से होटल संचालक सहित आसपास के लोग भी परेशान थे। पति पत्नी की हरकतों की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति- पत्नी को अपने साथ ले गई। उनका मेडिकल भी कराया गया। इसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।

प्रयागराज से आए थे दोनों, मस्ती करने लिए थे होटल

रात में महिला ने सड़क पर उपद्रव मचाया, सुबह मेडिकल कराया गया

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार एक जोड़ा यूपी के प्रयागराज से सिर्फ मस्ती करने रीवा पहुंचा था। रीवा के सूर्या होटल मेंउन्होंने कमरा लिया। कमरे में ही महिला ओर पुरुष ने नशा किया। इसके बाद महिला बेकाबू हो गई। महिला ने उत्पाद मचाना शुरू कर दिया। होटल तो ठीक ही था। सड़क पर भी महिला ने आधी रात को हंगामा खड़ा कर दिया। सूत्रों की मानें तो रात में भी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची थी लेकिन महिला सभी से भिडऩे को तैयार थी। दोनों लोगों से बदत्तमीजी भी कर रहे थे। किसी तरह रात बीती। सुबह फिर पुलिस होटल पहुंची और उनके अपने साथ थाना ले गई। इसके बाद दोनों को मेडिकल भी कराया गया। मेडिकल कराने के बाद की जानकारी नहीं लग पाई है।